1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं मां अन्नपूर्णा का रूप, कदम रखते ही घर में भर जाते हैं धन के भंडार!

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं मां अन्नपूर्णा का रूप, कदम रखते ही घर में भर जाते हैं धन के भंडार!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 25, 2026 01:16 pm IST,  Updated : May 25, 2026 03:10 pm IST

Numerology: क्या आप जानते हैं कि अंकज्योतिष में एक ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिससे जुड़ी लड़कियां साक्षात मां अन्नपूर्णा का रूप मानी जाती हैं। कहते हैं इनके होने से अन्न-धन के भंडार कभी खाली नहीं होते।

numerology- India TV Hindi
जहां पड़ते हैं इनके शुभ कदम, वहां धन-धान्य की नहीं होती कमी Image Source : INDIA TV

Numerology: वैसे तो हर मूलांक की कुछ न कुछ खासियत जरूर होती है। लेकिन एक ऐसा मूलांक है जिससे जुड़ी लड़कियों पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा मानी जाती है। कहते हैं ये लड़कियां जहां भी रहती हैं वहां सुख-समृद्धि खुद ब खुद खिंची चली आती है। इन पर देवताओं के गुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा मानी जाती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि यहां हम मूलांक 3 के बारे में बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। जानिए इस मूलांक वालों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।

कहते हैं मूलांक 3 की लड़कियों की शादी जिस भी घर में होती है वहां इनके शुभ कदम पड़ते ही खुशहाली और समृद्धि अपने आप चली आती है। इन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मानी जाती है। गुरु के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक की लड़कियों में गजब का आत्मविश्वास, सकारात्मकता और दयालुता देखने को मिलती है। इनके विचार काफी ऊंचे होते हैं। 

मायके और ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली

मूलांक 3 की लड़कियों के जन्म के बाद से ही उनके माता-पिता की खूब तरक्की होने लगती है। घर में धन-धान्य का अंबार लग जाता है। अगर घर की स्थिति खराब चल रही होती है तो उसमें तेजी से सुधार आने लगता है। ऐसा ही इनके ससुराल वालों के साथ भी होता है। जैसे ही इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते हैं वहां धन-धान्य में खूब वृद्धि होने लगती है।

दरिद्रता का कर देती हैं नाश

कहते हैं मूलांक 3 की लड़कियां जहां रहती हैं वहां दरिद्रता कभी नहीं आती क्योंकि ये लड़कियां अपने घर-परिवार को अच्छे से मैनेज करके चलती हैं। फालतू के खर्चे नहीं करतीं और भविष्य के लिए धन जोड़कर चलती हैं। ये एक तरह से घर को स्वर्ग बना देती हैं जहां खुशियों का अंबार लग जाता है।

हमेशा भरे रहते हैं अन्न-धन के भंडार

कहते हैं मूलांक 3 की लड़कियों के हाथों में एक अदृश्य बरकत होती है। जिस कारण से इनके द्वारा संभाली गई रसोई में मां अन्नपूर्णा का साक्षात वास होता है, जिससे घर में किसी चीज की कमी नहीं होती।

आत्मनिर्भर और मेहनती

मूलांक 3 की लड़कियों की एक खासियत ये भी है कि ये कभी किसी पर बोझ बनना पसंद नहीं करतीं। ये अपने दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं और खूब पैसा कमाती हैं। ये काफी संस्कारी होती हैं और इनके भीतर अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Nirjala Ekadashi 2026: क्या 27 मई को निर्जला एकादशी है? नोट करें ज्येष्ठ महीने की सबसे बड़ी एकादशी की डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।