1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक की लड़कियों में होता है गजब का आकर्षण, पहली मुलाकात में ही जीत लेती हैं सबका दिल!

Numerology: इस मूलांक की लड़कियों में होता है गजब का आकर्षण, पहली मुलाकात में ही जीत लेती हैं सबका दिल!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 19, 2026 10:09 am IST,  Updated : May 20, 2026 07:05 am IST

Numerology: हर एक नंबर की अपनी एक खास ऊर्जा होती है। कुछ मूलांक के लोग बेहद तेज-तर्रार होते हैं तो कुछ के बेहद सीधे और सरल। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताएंगे जिससे जुड़ी लड़कियां आकर्षण और सौंदर्य की देवी मानी जाती हैं।

number 6- India TV Hindi
इस मूलांक की लड़कियों में होता है गजब का आकर्षण Image Source : INDIA TV

Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 6 की लड़कियों को आकर्षण और सौंदर्य की देवी माना जाता है। किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है। ऐसी लड़कियों में गजब का चार्म देखने को मिलता है जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाता है। ये लड़कियां पहली ही मुलाकात में किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 की लड़कियों की वो खास खूबियां, जो उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाती हैं।

शुक्र की रहती है खास कृपा

मूलांक 6 की लड़कियों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, कला और सौंदर्य का कारक माना गया है। इसी कारण से इस मूलांक की लड़कियों में एक अलग ही चार्म देखने को मिलता है। इनके बातचीत करने का तरीका भी सबसे खास होता है। जिस कारण से लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं।

मूलांक 6 की लड़कियों की खासियतें 

  1. पहली मुलाकात में ही जीत लेते हैं दिल - इस मूलांक की लड़कियां पहली ही मुलाकात में सामने वाले को काफी इंप्रेस कर देती हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स इतनी कमाल की होती हैं कि इनके दोस्त काफी जल्दी बन जाते हैं।
  2. कमाल का ड्रेसिंग सेंस - इस मूलांक की लड़कियां काफी स्टाइलिश होती हैं। इन्हें फैशन की बहुत अच्छी समझ होती है। शुक्र के कारण ही इन्हें अच्छे कपड़े पहनना और खुद को मेंटेन करके रखना काफी पसंद होता है। इन्हें ब्रांडेड चीजों का काफी ज्यादा शौक होता है।
  3. दयालु और केयरिंग स्वभाव - इस मूलांक की लड़कियां काफी केयरिंग नेचर की होती हैं। अपनों की हर जरूरतों का खास ख्याल रखती हैं। इनसे किसी का भी दुख देखा नहीं जाता। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। 
  4. बेहद क्रिएटिव - शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां काफी क्रिएटिव भी होती हैं। इनके काम करने का तरीका सबसे यूनिक होता है। ये हर काम को बहुत ही कलात्मक और सुंदर तरीके से करना पसंद करती हैं।
  5. बेस्ट करियर - इस मूलांक की लड़कियां एक्टिंग, डांसिंग, सिंगिंग, पेंटिंग या फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में खूब नाम और पैसा कमाती हैं। ये अक्सर खुद का काम करना पसंद करती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kalatmak Yog: शुक्र और चंद्रमा की युति से बना कलात्मक योग, 19 मई से इन 4 राशि वालों की चमक जाएगी तकदीर, बरसेगा पैसा ही पैसा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।