1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक वालों के लिए वरदान है सोना, पहनते ही चमक उठेगी किस्मत और मिलेगी सुनहरी सफलता!

Numerology: इस मूलांक वालों के लिए वरदान है सोना, पहनते ही चमक उठेगी किस्मत और मिलेगी सुनहरी सफलता!

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 16, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 04:09 pm IST

Numerology: अंक ज्योतिष में हर मूलांक के लिए कोई न कोई धातु और रत्न सुझाया गया है। मूलांक के स्वामी के अनुसार अगर आप धातु पहनते हैं तो जीवन में सफलता आपको मिलती है। ऐसे में आज हम आपको उन मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए सोना पहनना वरदान की तरह साबित होता है।

Numerology- India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FREEPIK

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार सोना मूलांक 3 वालों के लिए बेहद शुभ फलदायक धातु है। इस मूलांक के साथ ही 1 और 9 मूलांक वाले भी सोना पहनकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन मूलांक वालों को सोना पहनकर क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं और सोना पहनने के साथ क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए।

मूलांक 3 वालों के लिए सोना सबसे शुभ 

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु है और ज्योतिष में सोना के संबंध गुरु ग्रह से ही बताया गया है। इसलिए मूलांक 3 वालों के लिए सोना बेहद लाभदायक माना जाता है। इस मूलांक वाले अगर सोना पहनते हैं तो इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। सोना पहनने से मूलांक 3 वालों की एकाग्रता में भी इजाफा देखने को मिलता है और जीवन में बड़ी सफलता ये लोग अर्जित करते हैं। मूलांक 3 वालों को संतान सुख की प्राप्ति भी सोना पहनने से होती है। पारिवारिक जीवन में संतुलन और करियर में ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए भी इस मूलांक के लोग सोना धारण कर सकते हैं। कुल मिलाकर सोना धातु मूलांक 3 वालों के लिए वरदान की तरह साबित होती है। 

मूलांक 1 वालों को सोना पहनने से मिलती है सफलता

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है जिसकी गुरु के साथ मित्रता है। इसलिए मूलांक 1 वालों के लिए भी सोना शुभ धातु मानी जाती है। सोना पहनकर इस मूलांक वालों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले अगर सोना पहनते हैं तो इनके नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। जीवन में चल रही परेशानियों से इनको मुक्ति मिलती है और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलता है। 

मूलांक 9 वालों को सोना पहनने से मिलता है किस्मत का साथ

मूलांक 9 के स्वामी मंगल और गुरु के बीच भी मित्रवत संबंध हैं। इसलिए मूलांक 9 वालों के लिए भी सोना पहनना शुभ माना गया है। सोना पहनने से इन लोगों को किस्मत का साथ मिलता है। अगर इस मूलांक के लोग सोना पहनते हैं तो दुर्घटनाओं से ये बचे रहते हैं। जीवन में आने वाली बाधाएं भी सोना पहनने से दूर हो जाती है।  

सोना पहनकर बरतें ये सावधानियां 

  • सोना आपको कभी भी कमर से नीचे नहीं पहनना चाहिए। सोने की अंगूठी या फिर चेन आप धारण कर सकते हैं। 
  • सोना हमेशा आपको दाएं हाथ में ही पहनना चाहिए। बाएं हाथ में पहनने की गलती न करें. 
  • जो लोग सोना धारण करते हैं उनको मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रतिकूल हो सकता है। 
  • एक बार सोना धारण करने के बाद लंबे समय तक आपको इसे पहनना चाहिए और बार-बार इसे निकालना नहीं चाहिए। 
  • सोने की अंगूठी हमेशा आपको अनामिका उंगली में ही पहननी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: जुबान के जादूगर होते हैं इस मूलांक के लोग, अपनी बातों से मिट्टी को भी बना दें सोना, बनते हैं सफल बिजनेसमैन!

Garud Puran Niyam: छोटे बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं किया जाता? गरुड़ पुराण में बताया गया है इसका कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।