1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: सोने की कलम से किस्मत लिखवाकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, जीते हैं राजाओं जैसी आलीशान जिंदगी!

Numerology: सोने की कलम से किस्मत लिखवाकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, जीते हैं राजाओं जैसी आलीशान जिंदगी!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 04, 2026 10:12 am IST,  Updated : May 05, 2026 06:45 am IST

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार हर मूलांक की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। लेकिन आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसमें सूर्य की ऊर्जा देखने को मिलती है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग ग्रहों के राजा सूर्य के प्रभाव से राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं।

numerology- India TV Hindi
सोने की कलम से तकदीर लिखवाकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग Image Source : PIXABAY

Numerology: ज्योतिष शास्त्र का मानना है इस मूलांक के लोग सोने की कलम से अपनी तकदीर लिखाकर आते हैं। इन्हें लाइफ में सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये मेहनती और ईमानदार होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अत्यंत साहसी और निडर होते हैं। इनके अंदर रिस्क लेने की अद्भुत क्षमता होती है जो इन्हें सफल बिजनेसमैन बनाती है। इस मूलांक के अधिकतर लोग नौकरी नहीं बल्कि खुद का काम करना पसंद करते हैं। दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन जैसे एलन मस्क, मुकेश अंबानी और रतन टाटा भी इसी मूलांक के जातक हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सा मूलांक है।

ये है मूलांक 1

यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 की। किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। आइए जानते हैं क्यों इस मूलांक के लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। 

इसलिए राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं मूलांक 1 वाले

इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव है और ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। यही कारण है कि मूलांक 1 के लोगों में भी राजाओं जैसे गुण देखने को मिलते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये सभी को साथ लेकर चलते हैं। इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं। ये रिस्क लेने से नहीं घबराते। इन तमाम गुणों के कारण ये राजाओं जैसे जिंदगी जीते हैं। 

मूलांक 1 वालों की खासियतें

  1. जन्मजात लीडर: मूलांक 1 वाले किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर पाते। चाहे घर हो या ऑफिस ये हमेशा कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं क्योंकि इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। 
  2. मेहनती: मूलांक 1 वाले बेहद मेहनती होते हैं। कड़ी मेहनत से लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
  3. साहसी: मूलांक 1 वाले बड़े साहसी होते हैं। इनके जीवन में चुनौतियां कितनी ही बड़ी क्यों न आ जाएं लेकिन ये घबराते नहीं हैं। बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।
  4. आलीशान जीवन: मूलांक 1 वाले साधारण जीवन जीना पसंद नहीं करते। इन्हें महंगे कपड़े, महंगे जूते, लग्जरी गाड़ियों और आलीशान घर का बहुत शौक होता है और कड़ी मेहनत से ये सभी चीजें ये लोग हासिल भी कर लेते हैं। 
  5. मान-सम्मान: समाज में इन्हें बहुत मान-सम्मान भी मिलता है। ये लोगों का मार्गदर्शन करने में माहिर होते हैं। हर कोई इनकी सलाह लेना पसंद करता है।

मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति

मूलांक 1 वाले धन-धान्य के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये मेहनत और बुद्धिमानी के दम पर अच्छा पैसा बनाने में कामयाब होते हैं। अगर ये सही दिशा में काम करें तो इन्हें लाइफ में कभी पैसों की कमी नहीं हो सकती।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ruchak Rajyog: 11 मई से मंगल बनाएंगे रुचक राजयोग, इन 4 राशियों को 42 दिनों तक मिलेगा जबरदस्त लाभ, बंपर कमाई के योग!

Agni Nakshatra 2026: 4 मई से अग्नि नक्षत्र शुरू, अब आग बरसाएगा आसमान! 25 दिनों तक इन कामों पर रहेगी पाबंदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।