1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ऐसी रंगत के नाखून वाली महिलाएं होती हैं बेहद ऐश्वर्यशाली, जानिए हस्तरेखा शास्त्र के ये अद्भुत संकेत!

ऐसी रंगत के नाखून वाली महिलाएं होती हैं बेहद ऐश्वर्यशाली, जानिए हस्तरेखा शास्त्र के ये अद्भुत संकेत!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 11, 2026 11:08 am IST,  Updated : Aug 11, 2026 11:10 am IST

हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, स्त्रियों के हाथों के नाखून उनके भाग्य और जीवन से जुड़े कई बड़े संकेत देते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस रंगत और बनावट वाले नाखून महिलाओं को भाग्यशाली और ऐश्वर्यशाली बनाते हैं तो नाखूनों के कौन से लक्षण दरिद्रता का प्रतीक माने जाते हैं।

nakhun- India TV Hindi
क्या आपके भी हैं ऐसे नाखून? Image Source : INDIA TV

हर व्यक्ति के नाखूनों की बनावट और रंगत एक जैसी नहीं होती। किसी के नाखून चौड़े और हल्के गुलाबी रंग के होते हैं, तो किसी के लंबे और हल्के पीले दिखाई देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक विज्ञान में नाखूनों को भविष्य और जीवन का दर्पण माना गया है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोपेश कुमार ओझा की पुस्तक 'हस्तरेखा विज्ञान' में नाखूनों के रंग और आकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत बताए गए हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि महिलाओं के कैसे नाखून उनके भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं और किस तरह के नाखून जीवन संघर्ष में बीतने का इशारा करते हैं। 

गोपेश कुमार ओझा की पुस्तक 'हस्तरेखा विज्ञान' अनुसार, स्त्रियों के नाखूनों के विषय में भविष्यपुराण में लिखा है:

बन्धु जीवारुणैस्तुङ्गै र्नखैरैश्वर्य माप्नुयात्।

खरैर्वक्रैर्विवर्णाभैः श्वेत पीतैरनीशताम्॥

भविष्यपुराण के अनुसार, जिस महिला के नाखून बंधूक पुष्प की तरह लाल और थोड़े ऊपर की ओर उठे हुए होते हैं, ऐसी महिला बेहद ऐश्वर्यशाली और सुख-सुविधाओं को भोगने वाली होती है। ऐसी स्त्री को जीवन में तमाम सुख प्राप्त होते हैं। वहीं जिन महिलाओं के नाखून टेढ़े-मेढ़े, खुरदरे, बिना चमक के या चकत्तेदार हों, ऐसी स्त्री को जीवन में दुखों और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इन महिलाओं का जीवन दुखों में बीतने के आसार रहते हैं। 

शुभ नाखून

वहीं स्कन्दपुराण (काशीखण्ड) के अनुसार जिन स्त्रियों के नाखून थोड़े आगे की तरफ निकले हुए और गुलाबी रंग के होते हैं, ऐसी महिलाओं को जीवन में तमाम सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसी महिलाएं जीवन में खूब मान-सम्मान की प्राप्त करती हैं। वहीं जिन महिलाओं के नाखून पीले, जरूरत से ज्यादा सफेद, नीचे की तरफ धंसे हुए या देखने में भद्दे होते हैं, ऐसी महिलाओं को जीवन में तमाम कष्टों का सामना करना पड़ता है। इन्हें कुछ भी आसानी से प्राप्त नहीं होता।

नाखूनों पर धब्बे होने का अर्थ

स्कंदपुराण के अनुसार नाखूनों पर सफेद धब्बे होना शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं इससे जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है। लेकिन गर्ग संहिता के अनुसार नाखूनों पर सफेद धब्बे होना शुभ होता है। ये सुख-समृद्धि का संकेत देता है। गर्ग संहिता में ये भी लिखा गया है कि जिनके नाखून चिकने, सुनहरे, मोती की तरह साफ और कमल के समान लालिमा लिए होते हैं, ऐसे लोग जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। इनके पास किसी चीज का अभाव नहीं होता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपका चेहरा गोल, वर्गाकार या अंडाकार है? जानिए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अपना स्वभाव, करियर और किस्मत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।