1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchank Yog 2026: मंगल और गुरु करेंगे पंचांक योग का निर्माण, इन 4 राशियों को हर तरफ से मिलेगी खुशियां, बरसेगा प्यार और पैसा!

Panchank Yog 2026: मंगल और गुरु करेंगे पंचांक योग का निर्माण, इन 4 राशियों को हर तरफ से मिलेगी खुशियां, बरसेगा प्यार और पैसा!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 01, 2026 04:41 pm IST,  Updated : May 01, 2026 04:41 pm IST

Panchank Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के विशेष संयोग हमारे जीवन को प्रभाव करता है। 5 जून 2026 को बनने वाला पंचांक योग 4 राशि के लोगों के लिए शुभ समय लेकर आ रहा है। इस दौरान करियर धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Panchank Yog 2026- India TV Hindi
पंचांक योग 2026 से किन राशियों को मिलेगा फायदा Image Source : CANVA

Panchank Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके विशेष संयोग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये सीधे तौर पर व्यक्ति के जीवन पर असर डालते हैं। जब दो या अधिक ग्रह एक खास कोण पर आते हैं, तो वह शुभ या अशुभ परिणाम देते हैं। जून 2026 में मंगल और गुरु के बीच बनने वाला पंचांक योग भी ऐसा ही एक खास संयोग है, जिसे सकारात्मक प्रभाव डालता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की, आर्थिक मजबूती और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। तो चलिए जानते हैं मंगल और गुरु का मिलन किन 4 राशियों के लिए खास फलदायी रहेगा।

पंचांक योग कब बनेगा

पंचांग के अनुसार 5 जून 2026 को मंगल और गुरु ग्रह 72 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका असर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी और मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की संवाद क्षमता इस दौरान मजबूत रहेगी, जिससे उन्हें समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। समझदारी से लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान से बचाएंगे। प्रेम संबंधों में भी संतुलन बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अपने विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में उनकी पहचान मजबूत होगी। नई चीजें सीखने के अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग नई संभावनाएं लेकर आएगा। खासकर युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में चल रही उलझनें भी दूर होंगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Budhaditya Yog: मई में सूर्य की उच्च राशि में बना बुधादित्य योग बेहद शुभ, 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।