1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhaditya Yog May 2026: मई में सूर्य की उच्च राशि में बना बुधादित्य योग बेहद शुभ, 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, आर्थिक उन्नति के भी हैं योग

Budhaditya Yog May 2026: मई में सूर्य की उच्च राशि में बना बुधादित्य योग बेहद शुभ, 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा उछाल, आर्थिक उन्नति के भी हैं योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 01, 2026 01:11 pm IST,  Updated : May 01, 2026 01:11 pm IST

Budhaditya Yog May 2026: बुध और सूर्य ग्रह का बुधादित्य योग मेष राशि में मध्य माह तक बना रहेगा। यह योग किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Budhaditya Yog- India TV Hindi
बुधादित्य योग Image Source : MAGNIFIC

Budhaditya Yog May 2026: बुध और सूर्य की जब भी किसी राशि में युति होती है तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना गया है। वर्तमान में सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में हैं और 30 अप्रैल को सूर्य के मित्र बुध भी इस राशि में प्रवेश कर चुके हैं ऐसे में मेष में बुधादित्य योग बना है। यह योग मेष राशि में 15 तारीख तक बना रहेगा। इस योग के बनने राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष राशि  

बुधादित्य योग आपकी ही राशि में बनेगा। इसलिए आपके लिए मई का महीना बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर के क्षेत्र में इस राशि के जातक ऊंचाइयां छू सकते हैं। अगर नौकरी बदलना चाहते थे तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आमदनी में वृद्धि और पदोन्नति के चांस भी बनेंगे। आर्थिक रूप से भी इस राशि के लोग उन्नति कर सकते है। 

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह बुध लाभ भाव में सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इस योग के प्रभाव से आपको अचानक से धन लाभ मिल सकता है। आपको आय के नए स्रोत भी मई के महीने में मिल सकते हैं। कारोबारी अपने काम का विस्तार करके लाभ पा सकते हैं। कुछ लोगों को विदेशी कंपनियों में अच्छे ऑफर पर जॉब मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आपको खुशियां प्राप्त होंगी। 

सिंह राशि

सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके भाग्य भाव में ये बुध के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे। इस योग के चलते आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके अटके हुए काम बन सकते हैं साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना भी होगी। कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी इस दौरान मिल सकती है। धन लाभ के भी प्रबल योग हैं। इस राशि के जातकों को सामाजिक स्तर पर भी ख्याति मई के माह में मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Nakshatra Gochar: मई में अपने ही नक्षत्र में आएंगे सूर्य, इन 3 राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा बंपर उछाल!

Mangal Uday 2026: मंगल उदय होने से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, रुके काम होंगे पूरे, पैसा और सफलता के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।