1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचिनी एकादशी 13, 14 या 15 मार्च? नोट कर लें सही डेट और इस दिन किए जाने वाले खास उपाय

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचिनी एकादशी 13, 14 या 15 मार्च? नोट कर लें सही डेट और इस दिन किए जाने वाले खास उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Mar 13, 2026 08:20 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 08:20 am IST

Papmochani Ekadashi 2026: सभी पापों का नाश करने वाली पापमोचिनी एकादशी चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस बार इस एकादशी की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं मार्च में पापमोचिनी एकादशी कब है और इस दिन किन उपायों को करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होगी।

Papmochani Ekadashi 2026- India TV Hindi
पापमोचिनी एकादशी 13, 14 या 15 मार्च? Image Source : INDIA TV

Papmochani Ekadashi 2026 Date And Upay: पापमोचिनी एकादशी 14 मार्च 2026 की सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 15 मार्च की सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार इस एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखा जाएगा। कहते हैं जो भी श्रद्धालु इस एकादशी का व्रत सच्चे मन से रखता है उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि इस एकादशी के व्रत से 1000 गायों का दान करने के बराबर पुण्य मिलता है। चलिए अब जानते हैं कि इस एकादशी पर किन उपायों को करने से आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा।

पापमोचिनी एकादशी के उपाय (Papmochani Ekadashi Upay)

  • अगर आपके बिजनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है तो एकादशी पर 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लें। इन्हें अपने घर के मंदिर में स्थापित करें और इनकी धूप-दीप आदि से पूजा करें। पूजा के बाद एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर अपने ऑफिस या दुकान के मुख्यद्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आपका बिजनेस अच्छा होने लगेगा।
  • अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो एकादशी के दिन एक गोमती चक्र लें और शाम के समय अंधेरा होने पर उसे घर के बाहर खाली पड़ी जगह पर श्री विष्णु का नाम लेते हुए एक गड्ढे में दबा दें और भगवान से पैसा वापस मिलने की प्रार्थना करें।
  • आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए एकादशी पर एक छोटा-सा पीला कपड़ा और साथ ही 11 गोमती चक्र लें। पीला कपड़ा मां लक्ष्मी के आगे रख दें और ऊँ नारायणाय नमः मंत्र का जाप करते हुए एक-एक गोमती चक्र उस पर रखते जाएं। अब धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक श्री विष्णु, देवी लक्ष्मी और गोमती चक्र की पूजा करें। पूजा के बाद उनमें से 5 गोमती चक्र को अपने घर की तिजोरी में, 5 गोमती चक्र को अपने दुकान या ऑफिस की तिजोरी में और आखिरी बचे हुए एक गोमती चक्र को उसी पीले कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में ही रख दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होने लगेगी।
  • शादीशुदा जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो एकादशी के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें। साथ ही एक लोटे में जल भरकर रख लें और उसमें थोड़ा गुड़ और लाल फूल डाल दें। फिर भगवान विष्णु के ऊँ नारायणाय नमः मंत्र का का कम से कम एक माला जप करें। भगवान से दोनों हाथ जोड़कर अपने रिश्ते में चल रही परेशानी के लिए प्रार्थना करें और जप के समय रखे हुए जल को पीपल की जड़ में चढ़ा दें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूत आने लगेगी।
  • अपने और अपने परिवार वालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एकादशी पर शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी माता की सात परिक्रमा करें। इससे सेहत बढ़िया रहेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है 14 या 15 मार्च? जानिए इस दिन क्या-क्या करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।