1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हथेली में यहां 'Y' का निशान होना है शुभ संकेत, हस्तरेखा अनुसार बड़े व्यापारी बनते हैं ऐसे लोग

हथेली में यहां 'Y' का निशान होना है शुभ संकेत, हस्तरेखा अनुसार बड़े व्यापारी बनते हैं ऐसे लोग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 14, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 01:07 pm IST

हथेली में जब कोई रेखा अंत में जाकर दो भागों में विभाजित हो जाती है तो उससे Y की आकृति बन जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में इस आकृति का बनना कुछ मामलों में बेहद लाभकारी साबित होता है।

pamistry- India TV Hindi
हाथ में Y बनने का मतलब Image Source : CANVA

हथेली में कई तरह के शुभ चिन्ह बनते हैं, जिनमें से एक है Y का निशान। वैसे तो Y का निशान हथेली में कहीं भी बन सकता है। लेकिन जीवन रेखा के अंत में इस आकृति का बनना बेहद शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। जब जीवन रेखा अंत में दो भागों में विभाजित होकर 'Y' का रूप ले लेती है, तो इससे बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे लोग अमूमन कारोबार को अपना पेशा चुनते हैं और इनका बिजनेस विदेशों तक फैलता है। जानिए जीवन रेखा पर बनी यह आकृति जीवन से जुड़े क्या बड़े संकेत देती है।

जीवन रेखा के अंत में 'Y' निशान बनने का अर्थ

  • यदि जीवन रेखा के अंत में बना 'Y' का एक सिरा कलाई की ओर रहे और दूसरा सिरा चंद्र पर्वत की ओर झुक जाए, तो ऐसे लोग अपने जन्मस्थान से दूर या विदेश में जाकर अपार सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग अक्सर एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के काम या अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बहुत नाम कमाते हैं।
  • जीवन रेखा के अंत में बना स्पष्ट 'Y' का निशान ये भी दर्शाता है कि व्यक्ति एक नहीं कई माध्यमों से धन की प्राप्ति करेगा। उसके एक से ज्यादा बिजनेस रहेंगे। 
  • अगर ये 'Y' का निशान बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है, तो ऐसा व्यक्ति आर्थिक रूप से बेहद मजबूत रहता है और जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं पाता है।
  • ऐसे लोगों के जीवन में संपत्ति, पारिवारिक सुख और मान-सम्मान की कोई कमी नहीं रहती।
  • जिन लोगों की हथेली पर Y की आकृति बनती है, ऐसे ज्यादातर लोग कारोबार को अपना पेशा चुनते हैं और इनका काम विदेशों तक फैलता है।
  • ये लोग दूसरों के नीचे रहकर काम करना पसंद नहीं करते और हमेशा से ही अपना काम करने की सोचते हैं।
  • ऐसे लोग बिजनेस में जोखिम उठाने से नहीं घबराते और रिस्क के कार्यों से खूब पैसा भी कमाते हैं।

Y का निशान कब कराता है नुकसान?

जब हाथ में कोई छोटी रेखा जीवन रेखा से निकलकर उल्टा Y का निशान बनाए तो इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे लोगों को जीवन में बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन लोगों का स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च होता है और जीवन में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपकी हथेली की इस जगह पर है 'त्रिशूल'? हस्तरेखा अनुसार आप हैं बेहद भाग्यशाली, जानें इसके बड़े संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।