1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इस मूलांक वाले लोग कहलाते हैं कुबेर के प्रिय, कभी नहीं होती इन्हें धन की कमी

इस मूलांक वाले लोग कहलाते हैं कुबेर के प्रिय, कभी नहीं होती इन्हें धन की कमी

 Published : Feb 19, 2025 11:19 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 11:19 am IST

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक को व्यक्ति के चरित्र, भूत व भविष्य की जानकारी देने वाला और स्वभाव के गहरे राज खोलने वाला माना जाता है।

कुबेर- India TV Hindi
कुबेर Image Source : SOCIAL MEDIA

अंक ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि मनुष्य योनी में जन्मे हर इंसान का कोई न कोई मूलांक जरूर होता है। हर मूलांक का खास महत्व भी माना गया है। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं और हर एक मूलांक का खास महत्व भी माना गया है। हर मूलांक का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से भी माना गया है। ऐसे में आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर कुबेर की कृपा बरसती है और इन मूलांक वालों को कभी धन की कमी नहीं रहती।

कौन है ये मूलांक?

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये मूलांक है 7, इन मूलांक वाले लोगों पर कुबेर अपनी कृपा सदैव बनाए रखते हैं। कहा जाता है कि 7 मूलांक को कुबेर का प्रिय मूलांक कहा जाता है। अगर किसी का जन्म 7,16 या 25 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 7 होता है। इन मूलांक वालों के जातकों पर धन के देवता कुबेर सदैव मेहरबान रहते हैं इसलिए इन्हें कभी पैसों की तंगी से गुजरना नहीं पड़ता।

क्या होती है खासियत?

मूलांक 7 वाले जातक काफी निडर होते हैं। यह किसी के सामने भी अपनी बात कहने से नहीं हिचकिचाते। अगर एक बार यह किसी काम को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। ये मूलांक वाले लोग काफी क्रिएटिव और कल्पनाशील होते हैं।

क्या होती हैं इनकी कमियां?

मनुष्यों में हर किसी के अंदर कोई न कोई कमी जरूर पाई जाती है, ठीक ऐसे ही इस मूलांक के लोगों में कुछ कमियां होती हैं, ये जातक छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते हैं, साथ ही ये लोग काफी संवेदनशील होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Pradosh Vrat Upay 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें बस ये उपाय, दूर हो जाएगी आपकी गरीबी

कब होगा होलिका दहन और किस दिन मनाई जाएगी रंगों की होली? यहां जानें सही तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।