1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पितृ पक्ष में हो जाए किसी की मृत्यु तो क्या होगा? भटकती रहेगी आत्मा या मिलेगी मुक्ति, जान लें

पितृ पक्ष में हो जाए किसी की मृत्यु तो क्या होगा? भटकती रहेगी आत्मा या मिलेगी मुक्ति, जान लें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 17, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 05:59 pm IST

पितृ पक्ष के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी आत्मा की क्या गति होती है, इसके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।

Pitru Paksh- India TV Hindi
Pitru Paksh Image Source : INDIA TV

साल 2024 में पितृ पक्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेंगे। ये पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का काल है। इसके साथ ही पितृ पक्ष के दौरान किसी की मृत्यु को लेकर हिंदू धर्म में विशेष मान्यताएं हैं। क्योंकि पितृ पक्ष को एक विशेष समयावधि माना जाता है, इस दौरान पूर्वजों की आत्मा को शांति और मुक्ति देने के लिए श्राद्ध और तर्पण कर्म हिंदू धर्म के लोगों द्वारा किए जाते हैं। माना जाता है कि, इस समय हमारे पूर्वज धरती पर पधारते हैं। ऐसे में आज हम आपको बाताएंगे कि, अगर पितृ पक्ष के दौरान किसी की मृत्यु होती है, तो मृत व्यक्ति की आत्मा के साथ क्या होता है और ये किस बात का संकेत है। 

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में किसी की मृत्यु होना बहुत अच्छा माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसे व्यक्ति की आत्मा को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में मृत्यु का क्या अर्थ हिंदू शास्त्रों में बताया गया है। 

पितृ पक्ष में मृत्यु होने पर क्या होता है आत्मा का? 

पितृ पक्ष में मृत्यु को पवित्र और मोक्ष प्राप्ति देने वाला माना जाता है। इस समय काल में जिस भी व्यक्ति की मृत्यु होती है उसकी आत्मा को पितरों के साथ सद्गति प्राप्त होती है और वह मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होता है। धार्मिक मतानुसार जो व्यक्ति पितृ पक्ष में शरीर त्यागता है उसे दोबारा जन्म-मृत्यु के चक्र में नहीं फंसना पड़ता।

पितृ कृपा का संकेत
पितृ पक्ष में मृत्यु होने को पितरों की विशेष कृपा का संकेत भी कई धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि, अगर पितृ पक्ष में किसी की मृत्यु होती है तो उसके पितृ उसे आशीर्वाद प्रदान करते हैं और मृत आत्मा को स्वर्ग में जगह मिलती है। 

सौभाग्य का प्रतीक 
पितृ पक्ष में अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो तो उसे बेहद भाग्यशाली भी समझा जाता है। ऐसा व्यक्ति सद्गति को प्राप्त करता है। माना जाता है कि, उसके कर्म बहुत अच्छे होते हैं और इसीलिए उसकी आत्मा पितृ पक्ष के दौरान शरीर का त्याग करती है। 

पितृ पक्ष में दिवंगत हुए व्यक्ति का जरूर करें श्राद्ध
यदि पितृ पक्ष में किसी की मृत्यु होती है, तो उसके श्राद्ध कर्म को करने का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। मान्यताओं के अनुसार ऐसे व्यक्ति की आत्मा देव तुल्य हो जाती है, और उनका श्राद्ध करने से हर प्रकार की सुख-समृद्धि उसके परिवार के लोगों को प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति का श्राद्ध मात्र करने से उसके घरवालों के कर्म भी सुधर जाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

पितृ पक्ष के दौरान आने वाले ये 5 सपने हैं बेहद शुभ, पूर्वजों के आशीर्वाद और जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि का हैं संकेत

चंद्र ग्रहण के दिन मीन राशि में होंगे चंद्रमा और राहु, इन 3 राशियों पर होगा इस युति का प्रतिकूल प्रभाव, जान लें उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।