1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पुत्रदा एकादशी पर बन रहे 3 शुभ योग, 31 दिसंबर से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, धन-संपत्ति में होगा जबरदस्त इजाफा

पुत्रदा एकादशी पर बन रहे 3 शुभ योग, 31 दिसंबर से बदलेगी इन राशियों की तकदीर, धन-संपत्ति में होगा जबरदस्त इजाफा

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Dec 30, 2025 07:03 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 06:23 am IST

Putrada Ekadashi Shubh Yog 2025: 30 और 31 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। मान्यताओं अनुसार इस दिन व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। खास बात ये है कि इस एकादशी पर तीन शुभ योग भी बन रहे हैं जो तीन राशियों की किस्मत चमका देंगे।

putrada ekadashi- India TV Hindi
पुत्रदा एकादशी शुभ योग Image Source : INDIA TV

Putrada Ekadashi Shubh Yog 2025: सनातन धर्म में पौष पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। इस साल ये एकादशी 30 और 31 दिसंबर दो दिन रहेगा। जिस वजह से कुछ लोग 30 को तो कुछ 31 को व्रत रहेंगे। खास बात ये है कि इस एकादशी पर तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। त्रिपुष्कर योग 31 की सुबह 05 बजे से सुबह 07:14 बजे तक रहेगा। तो वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 31 को 03:58 AM से 07:14 AM तक रहेगा। जबकि रवि योग 30 दिसंबर की सुबह 07:13 से 31 दिसंबर को 03:58 AM तक रहेगा। इसके अलावा 30 को शनि और बुध केंद्र दृष्टि योग भी बना रहे हैं। ऐसे में ये सभी शुभ योग तीन राशियों को जबरदस्त लाभ देंगे। 

मिथुन राशि: धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी  

पुत्रदा एकादशी पर बन रहे शुभ योग मिथुन राशि वालों की किस्मत पलट देंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि: किस्मत का खूब मिलेगा साथ

30 दिसंबर से कन्या राशि वालों की तकदीर बदल जाएगी। करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। बिजनेस में आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत होने वाली है। नए काम की शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आपके काम की जमकर सराहना होगी। नए दोस्त बनेंगे जो करियर को नई दिशा देंगे। संपत्ति में इजाफा होगा।

मकर राशि: नौकरी में प्रमोशन मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए ये शुभ योग अत्यंत ही लाभकारी साबित होंगे। करियर में खूब सफलता मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार वालों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मकान खरीदने के योग बनेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Dhaiya 2026: सिंह और धनु राशि पर चल रही है शनि ढैय्या, क्या 2026 में मिलेगी मुक्ति? इस दिन से शुरू होगा गोल्डन टाइम!

Kendra Drishti Yog: 30 दिसंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की तकदीर, शनि-बुध का केंद्र दृष्टि योग बना देगा अमीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।