1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पितृ पक्ष में पैदा होने वाले बच्चे होते हैं सबसे अलग, छोटी उम्र में ही दिखने लगता है इनमें ये एक खास गुण

पितृ पक्ष में पैदा होने वाले बच्चे होते हैं सबसे अलग, छोटी उम्र में ही दिखने लगता है इनमें ये एक खास गुण

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 13, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 01:35 pm IST

पितृ पक्ष के दौरान अगर किसी का जन्म हुआ हो तो उसके अंदर क्या खूबियां देखने को मिल सकती हैं, इसके बारे में आइए जानते हैं विस्तार से।

Pitru Paksh Me Janme Logon Ki Khubiyan- India TV Hindi
Pitru Paksh Me Janme Logon Ki Khubiyan Image Source : SOCIAL

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बेहद खास समय माना जाता है। इस दौरान हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं, और उनकी आत्मा की शांति के लिए दान-पुण्य करते हैं। पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह की अमावस्या को होती है और 16 दिनों तक पितृ पक्ष का समय होता है। आश्विन मास की पूर्णिमा के दिन पितृ पक्ष समाप्त हो जाता है। क्योंकि इस दौरान पितृ धरती पर आते हैं इसलिए पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों को भी बेहद खास माना जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि पितृ पक्ष के दौरान जिन बच्चों का जन्म होता है उनमें क्या खूबियां देखने को मिल सकती हैं। 

पितरों की होती है ऐसे बच्चों पर कृपा 

जिन बच्चों का जन्म पितृ पक्ष के दौरान होता है, उनपर पूर्वजों की विशेष कृपा होती है। पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे अपने घर परिवार का नाम ऊंचा करते हैं। वहीं कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में बच्चे का जन्म होना यह भी दर्शाता है कि, आपका कोई पितृ धरती पर फिर से लौटा हो। 

पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों को माना जाता है सौभाग्यशाली
जिन बच्चों का जन्म पितृ पक्ष के दौरान होता है, भाग्य का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है। इनका लगाव घर के लोगों के प्रति बहुत अधिक होता है, और घर का नाम रौशन करने के लिए ये कड़ी मेहनत करने के लिए भी तैयार रहते हैं। ये कर्मठ तो होते ही हैं, साथ ही भाग्य का भी इनको भरपूर योगदान मिलता है। अपने कार्यों को हर हाल में पूरा करने की अकल्पनीय शक्ति इनके अंदर होती है। 

छोटी उम्र में ही दिखने लगता है ये खास गुण
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा ज्ञानी और समझदार होते हैं। बचपन से ही इनके अंदर जटिल चीजों को भी आसानी से समझने की क्षमता विकसित हो जाती है। अक्सर ऐसे बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लोगों के साथ रहते हैं। इनका ज्ञान इन्हें सामाजिक स्तर पर ख्याति दिलाता है।

पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों का चंद्रमा हो सकता है कमजोर
यूं तो पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों में कई खूबियां होती हैं, लेकिन इनका चंद्रमा थोड़ा कमजोर हो सकता है। इसके कारण मानसिक परेशानियों का सामना ये कर सकते हैं। बड़ी उम्र में इनको अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा के बुरे प्रभावों से बचने के लिए चंद्र ग्रह के उपाय इन लोगों को करने चाहिए। 

पितृ पक्ष में जन्मे लोग होते हैं दूरदर्शी 
जो व्यक्ति पितृ पक्ष के दौरान पैदा होता है, उसके अंदर भविष्य को देखने की क्षमता भी होती है। ये परिस्थितियों का आकलन करने भविष्य को लेकर पहले ही सतर्क हो जाते हैं। इनकी दूरदर्शिता न केवल इनके काम आती है बल्कि इनके आसपास के लोग भी इसका लाभ उठाते हैं। 

अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्म भी पितृ पक्ष के दौरान हुआ है तो आपमें भी ऊपर बताए गए गुण देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पितृ पक्ष में जन्म लिए बच्चे भाग्यशाली और संपन्न होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

17 या 18 सितंबर कब है भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि? जान लें किस दिन रखना है व्रत, कब किया जाएगा स्नान-दान

पितरों का श्राद्ध करते समय अंगूठे से दिया जाता है पानी, अनामिका उंगली पर पहनी जाती है अंगूठी, जान लें क्या है इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।