1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ये 3 राशियां गुस्से में बिगाड़ती हैं अपना ही काम, क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल?

ये 3 राशियां गुस्से में बिगाड़ती हैं अपना ही काम, क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल?

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 30, 2024 06:56 pm IST,  Updated : May 30, 2024 08:11 pm IST

राशिचक्र की 3 ऐसी राशियां हैं जिनको बाकी लोगों की तुलना में अधिक गुस्सा आता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Astrology - India TV Hindi
Astrology Image Source : FILE

ज्योतिष में हर राशि किसी न किसी तत्व और ग्रह से संबंध रखती है। हर राशि का अपना स्वभाव और व्यक्तित्व होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने वाले हैं जिनको गुस्सा बहुत ज्यादा आता है, अक्सर गुस्से में ये अपना ही काम बिगाड़ देते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोग तार्किक और बुद्धिमान तो होते हैं, लेकिन कई बार गुस्से को काबू रखने में ये असमर्थ हो जाते हैं। अगर कोई इनके तर्कों का जवाब दे दे तो ये बौखला सकते हैं, और कुछ ऐसा कार्य कर सकते हैं जिसका बाद में इनको ही पछतावा होता है। एक बार ये आपा खो लें तो अपना हो या पराया खरी-खोटी सुनाने से नहीं चूकते। इनकी यही आदत इनके करीबियों को कई बार इनसे दूर कर सकती है। गुस्से में काबू रखने के लिए मिथुन राशि के जातकों को बहुत अधिक बोलने से बचना चाहिए, मौन रहना इनकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। 

सिंह राशि
ग्रहों के राजा सूर्य की राशि सिंह के जातक भी गुस्सैल माने जाते हैं। इस राशि के जातक हमेशा शीर्ष पर रहना चाहते हैं और किसी के अंडर काम करना इनको बिल्कुल नहीं भाता। अगर ये गुस्से में आ जाएं तो माता-पिता, बॉस सब से पंगा ले सकते हैं। हालांकि बेवजह की बातों पर इनको गुस्सा नहीं आता। इनका स्वभाव कुछ ऐसा होता है कि, ये हमेशा दूसरों पर हावी रहने की कोशिश करते हैं। इनका ये गुण कई बार लोगों को इनसे दूर कर देता है। जब सिंह राशि के जातकों पर गुस्सा हावी हो जाता है तो ये कई गलत फैसले ले बैठते हैं। गुस्सा शांत होने के बाद इनको अहसास होता है कि, ये अपने पैर पर कुलहाड़ी मार चुके हैं। गुस्से को काबू में रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रह की उपासना करनी चाहिए और योग ध्यान करना चाहिए। ध्यान का अभ्यास इनको शांत बनाए रखने में मदद करता है। 

वृश्चिक राशि 
मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोग वैसे तो शांत होते हैं लेकिन गुस्सा आने पर ये बहुत खतरनाक हो सकते हैं। ये गुस्से में न केवल दूसरों का बल्कि अपना काम भी बिगाड़ सकते हैं। इनके मन में असुरक्षा की भावना भी देखी जाती है, और जब कोई इनको उकसाने की कोशिश करता है तो ये तुरंत गस्से में आ जाते। कई बार भावनाओं में बहकर ये ऐसे कार्य भी कर सकते हैं, जिनको लेकर आजीवन इनको पछताना पड़े। गुस्से और भावनाओं को नियंत्रण में रखने के लिए इस राशि वालों को बुरी संगति में पड़ने से बचना चाहिए। ध्यान करना इस राशि के जातकों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन 4 राशियों के लिए सोने के आभूषण नहीं होते शुभ, पहनने के बाद फायदे से ज्यादा होता है नुकसान

किचन में कभी खाली न होने दें इन 5 चीजों के बर्तन, बिगड़ सकते हैं घर के हालात, रूठेंगी माता लक्ष्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।