1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रविवार 12 अप्रैल को साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग, इन उपायों को करने से करियर और आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

रविवार 12 अप्रैल को साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग, इन उपायों को करने से करियर और आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 11, 2026 10:20 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 10:20 pm IST

रविवार के दिन साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बना है। इसलिए 12 अप्रैल के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इन्हीं उपायों के बारे में आज हम आपको जाानकारी देंगे।

Sunday Remedies - India TV Hindi
रविवार के उपाय Image Source : FREEPIK

रविवार 12 अप्रैल के दिन कुछ उपाय करके आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है। इस दिन शाम 6 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही रविवार दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। रविवार के दिन श्रवण नक्षत्र और साध्य योग के शुभ संयोग में किए जाने वाले उपायों के बारे में नीचे बताया गया है। 

रविवार के दिन साध्य योग और श्रवण नक्षत्र मं करें ये उपाय 

  • अगर आपके अंदर कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम हो गया है और आप अपना काम ठीक ढ़ंग से नहीं कर पा रहे हैं, तो आज सफेद मोतियों की माला गले में धारण करें। ऐसा करने से आपके अंदर जल्द ही कॉन्फिडेंस लेवल बूस्ट होगा और आप अपना काम ठीक ढंग से करने में समर्थ होंगे।
  • अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये आज के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें। दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियाँ आयेंगी। 
  • अगर आप अपने जीवनसाथी को कामयाबी हासिल करते देखना चाहते हैं, तो आज घर में कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं और उसे मंदिर में स्थापित करके उसकी पूजा करें। पूजा के बाद उस चांदी की वस्तु को आज पूरा दिन मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन स्नान आदि के बाद उस चांदी की वस्तु को मंदिर से उठाकर आप अपने पास रख सकते हैं या उसे उपयोग में ला सकते हैं। आज ऐसा करने से आपके जीवनसाथी को हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होंगी। 
  • अगर आप समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम करना चाहते है या दूसरे के बीच अपना रुतबा बढ़ाना चाहते है तो आज एक मुट्ठी चावल और थोड़ी-सी मिश्री एक कपड़े में बांधकर मन्दिर में दान कर दें। ऐसा करने से समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी और दूसरे लोगों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा।
  • अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो आज आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आप आंख संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे और अगर आपको पहले से किसी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी है तो उससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
  • अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज चंद्रदेव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम'। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
  • अगर आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो आज रात को अपने सिरहाने के पास एक बर्तन में जल भरकर रखें। फिर सुबह उठने के बाद उस जल को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।
  • अगर आप संगीत के क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं, तो आज एक मिट्टी के दिये में 2 कपूर जलाकर मां सरस्वती के आगे रखें। साथ ही देवी मां को ताजे पुष्प चढ़ाएं।  ऐसा करने से संगीत के क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।
  • अगर आपको अपने ऑफिस में काम करने में कुछ परेशानी आ रही है, तो आज के दिन सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की पूजा करके मन्दिर में रखें। ऐसा करने से आपको अपने ऑफिस में आ रही परेशानियों से छुटकारा
  • मिलेगा।
  • अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो आज आपको मन्दिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज़ का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।
  • ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम होगा।
  • अगर आप अपने जीवन में शांति और आनन्द बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन मीठे चावल बनाकर मन्दिर में दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में शांति और आनन्द बना रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

घर में नजरबट्टू लगाने से पहले जान लें नियम, वरना नहीं बच पाएंगे बुरी नजर से

Hastrekha: हथेली पर ये निशान दिखें तो हो जाएं सावधान, देते हैं बड़ी मुसीबत का संकेत, समय रहते कर लें पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।