1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ऐसी आंखों वाली लड़की से शादी करने पर चमक उठेगा भाग्य का सितारा, जीवनसाथी को चुनते समय इन चीजों को जरूर देखें

ऐसी आंखों वाली लड़की से शादी करने पर चमक उठेगा भाग्य का सितारा, जीवनसाथी को चुनते समय इन चीजों को जरूर देखें

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 22, 2023 12:59 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 01:04 pm IST

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में आज जानिए कि कैसे आप आप शरीर की आकृति को देखकर अपने लिए एक बेहतर जीवनसाथी की तलाश कर सकते हैं, जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे को भी खोल सकता है।

Samudrik Shastra- India TV Hindi
Samudrik Shastra Image Source : FREEPIK

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे लकी जीवनसाथी के बारे में। अगर  आपकी शादी अब तक नहीं हुई है और एक अच्छे रिश्ते की तलाश जारी है तो सामुद्रिक शास्त्र में आज हम कुछ ऐसी बातें आपको बताएंगे, जिनसे आप अपने लिए एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं, खासकर कि एक सुयोग्य पत्नी।  अगर आप अपने लिये एक ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं, जिसके आने से आपके जीवन में भाग्य का सितारा चमक उठे तो आपको सबसे पहले इन चीजों पर गौर फरमाने की जरूरत है |

पैर के तलवों के नीचे के ये खास निशान

सबसे पहले जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, वे बहुत ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसा जीवनसाथी आपके परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा और सभी को खुश रखेगा। वहीं जिनके तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान हो, वो भरपूर किस्मत का धनी होता है। ऐसा जीवनसाथी अपने साथ आपकी किस्मत का दरवाजा भी खोल देगा या खोल देगी। साथ ही जिनके पैर गुलाबी आभा लिए बहुत सॉफ्ट होते हैं, वो आपको हमेशा खुश रखेगा, आपका हमेशा साथ देगा। ये तो पैरों की बात थी, जिसके आधार पर आप अपने जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं।

आंखें

जिसकी आंखें हिरणी के समान सुंदर और बड़ी होती हैं, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़की के कदम आपके घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जाएंगे। इसके अलावा जिसकी आंखें बड़ी होने के साथ काले रंग की हो या जिसकी पलकें छोटी- छोटी हों, वो लड़की भी बहुत शुभ होती है।

तिल या मस्सा

भाग्य के संयोग से अगर किसी की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा हो तो यह स्वंय उसकी चमकती किस्मत को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति अगर आपके जीवन में आएगा, तो आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद हो जाएगा। वहीं जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह खाने का बहुत शौकीन होता है। खाने के साथ ही ऐसे व्यक्ति को कुकिंग करने में, यानी खाना बनाने में भी बहुत आनंद आता है। तो जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह अपने परिवार को हमेशा खुश रखता है और उसके घर में अन्न धन की बरकत होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

लम्बे नाखून वाले होते हैं बेहद जिद्दी, जानिए आपके नाखून की आकृति क्या कहती है?

लाल रंग के नाखून वालों के पास नहीं होती है धन-दौलत की कमी, नाखूनों के रंग से जानिए अपना भाग्य

क्या आपके नाखून पर भी है ये खास निशान? फिर जान लिजिए आपकी किस्मत में क्या लिखा है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।