1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आपका अंगूठा भी खोलता है व्यक्तित्व और भाग्य के राज, जानिए क्या कहता है इसका आकार

आपका अंगूठा भी खोलता है व्यक्तित्व और भाग्य के राज, जानिए क्या कहता है इसका आकार

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jun 13, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 02:31 pm IST

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है। मान्यता है कि अंगूठे का आकार भी आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता आदि के बारे में कई संकेत देता है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग प्रकार के अंगूठे क्या बताते हैं।

personality traits- India TV Hindi
अलग-अलग प्रकार के अंगूठे क्या संकेत देते हैं Image Source : MAGNIFIC

Thumb Shape Personality Test: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर का हर अंग उसके व्यक्तित्व और सोच से जुड़ा होता है। हथेली और चेहरे की तरह अंगूठे को भी विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि अंगूठे का आकार व्यक्ति के आत्मविश्वास, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता के बारे में संकेत देता है। पारंपरिक धारणाओं पर आधारित इन मान्याताओं में लोग काफी रुचि रखते हैं। तो चलिए जानते हैं अंगूठे का आकार का किस्मत कनेक्शन। 

लचीला अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा आसानी से मुड़ जाता है, उन्हें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाला माना जाता है। ऐसे लोग नए माहौल में जल्दी घुल-मिल जाते हैं और सामाजिक संबंध बनाने में कुशल होते हैं। बदलावों को स्वीकार करने की उनकी क्षमता उन्हें कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करती है।

पतला अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पतले अंगूठे वाले लोग आत्मविश्वासी और साहसी माने जाते हैं। ये लोग चुनौतियों से घबराते नहीं हैं और जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करना इनके स्वभाव का हिस्सा माना जाता है।

छोटा और बड़ा अंगूठा

छोटा अंगूठा रखने वाले लोगों को रचनात्मक और भावुक माना जाता है। इनमें कल्पनाशक्ति अच्छी होती है और कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में रुचि देखने को मिल सकती है। वहीं बड़ा अंगूठा मेहनती, जिम्मेदार और नेतृत्व क्षमता वाला माना जाता है। ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहते हैं।

संतुलित अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा न ज्यादा सख्त होता है और न ही बहुत लचीला, उन्हें संतुलित स्वभाव का माना जाता है। ऐसे लोग सोच-समझकर फैसले लेते हैं और रिश्तों व जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने की कोशिश करते हैं।

क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

मान्यताओं के अनुसार अंगूठे का आकार व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के प्रति उसके नजरिए के बारे में संकेत दे सकता है। हालांकि सफलता और भाग्य केवल शारीरिक संकेतों से तय नहीं होते। मेहनत, सकारात्मक सोच और सही निर्णय ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा आधार माने जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: रसोई में कभी खाली न होने दें येचीजें, हमेशा बनी रहेगी मां अन्नपूर्णा की कृपा और घर में बरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।