1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आज शनि-चंद्रमा की युति से बना विष योग, अगले कुछ दिन रहेंगे इन 4 राशियों के लिए मुसीबतों से भरे

आज शनि-चंद्रमा की युति से बना विष योग, अगले कुछ दिन रहेंगे इन 4 राशियों के लिए मुसीबतों से भरे

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 23, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 02:06 pm IST

आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक शनि और चंद्रमा मिलकर विष योग का निर्माण करेंगे। इसके चलते किन राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, आइए जानते हैं।

Saturn moon conjunction - India TV Hindi
Saturn moon conjunction Image Source : FILE

ज्योतिष में कई शुभ अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है विष योग। यह योग तब बनता है जब शनि और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते हैं। यूं तो यह योग बहुत कम समय के लिए ही बनता है लेकिन ये कुछ दिन भी कई राशियों के जीवन में बड़ी उथल-पुथल मचाने वाले साबित हो सकते हैं। 23 जुलाई को कुंभ राशि में चंद्रमा के प्रवेश के बाद भी विष योग का निर्माण हो चुका है कुछ दिनों तक यह योग बना रहेगा। इस योग से किन राशियों के जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, किन्हें इस दौरान संभलकर रहना चाहिए आइए विस्तार से जानते हैं। 

शनि कुंभ राशि में हैं और चंद्रमा 23 तारीख की सुबह से 25 तारीख की रात्रि तक कुंभ राशि में शनि के साथ रहेंगे। इन दोनों की युति से बन रहा विष योग कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 

कर्क राशि 

आपकी राशि से आठवें भाव में विष योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान विदेशी कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। संचित धन के भी खर्च होने की संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपकी दिनचर्या अगर सही नहीं है तो कोई रोग भी आपको लग सकता है। नौकरी पेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में अचानक से नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस अवधि में बहुत अधिक प्रतिक्रियाएं नहीं देंगे तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी आपको बरतनी चाहिए। उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा करें। 

कन्या राशि 
विष योग का निर्माण आपके छठे भाव में होगा, अगर आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतें। बेवजह की चिंताएं इस राशि के लोगों को परेशान कर सकती हैं। अगर सामाजिक स्तर पर सही ढ़ंग से बातचीत नहीं करेंगे तो मानहानि हो सकती है। उधार लेने और देने से इस राशि के जातकों को बचना होगा नहीं तो आर्थिक समस्याओं से घिर सकते हैं। अपने प्रतिद्वंदियों से संभलकर रहें। उपाय के तौर पर शिव मंत्रों का जप करें। 

वृश्चिक राशि 
आपके सुख भाव में विष योग का निर्माण होगा। पारिवारिक जीवन में आप कुछ बदलाव देख सकते हैं, आपके प्रति घर के लोगों का रवैया रुखा हो सकता है। वहीं कुछ जातकों को अशुभ खबर सुनने को इस दौरान मिल सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों को सावधान रहना होगा। भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद आपकी रातों की नींद उड़ा सकता है। जीवन में बेहतर बदलाव चाहते हैं तो शिव परिवार का पूजन इस दौरान करें। 

कुंभ राशि 
विष योग का निर्माण आपके पहले भाव में होगा। ये भाव मस्तिष्क और विवेक का माना जाता है। इस भाव में विष योग के होने से आप गलत फैसले ले सकते हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आप जितने विनम्र रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। उपाय के तौर पर शनि ग्रह के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: सावन माह में ये 7 दिन हैं बेहद खास, इन तिथियों पर रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की मिलेगी असीम कृपा

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया 'महान शक्तिमान मंत्र', इसे जप करने से किसी के भी कष्ट दूर हो सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।