1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 18 मई को शनि-शुक्र की युति से बदलेंगे हालात, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

18 मई को शनि-शुक्र की युति से बदलेंगे हालात, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 06, 2025 11:57 am IST,  Updated : May 06, 2025 11:57 am IST

शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में स्थित हैं। हालांकि 18 मई को मीन राशि से राहु के कुंभ राशि में जाने के बाद इस युति का प्रभाव अधिक दिखेगा। सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं।

Shukra-Shani Yuti- India TV Hindi
शुक्र-शनि युति Image Source : FILE

ज्योतिष में शुक्र और शनि की युति को बेहद अहम माना जाता है। वर्तमान में ये दोनों ही ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं, इनके साथ मयावी ग्रह राहु भी इस समय मीन राशि में हैं। हालांकि 18 मई को राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके चलते शुक्र और शनि की युति बेहद प्रभावशाली हो जाएगी। इस युति के चलते किन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकते हैं, किन राशियों के लिए यह स्थिति प्रतिकूल रहेगी आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

शनि-शुक्र की मीन राशि में युति आपके लिए शुभ नहीं कही जा सकती। यह युति आपके द्वादश भाव में बनेगी इसलिए विवाह में देरी हो सकती है वहीं विवाहित जातकों के जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में दुनिया से अलग होने के विचार जगेंगे। 

वृषभ राशि 

शुक्र-शनि की युति आपके एकादश भाव में होगी इसलिए लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद या आमदनी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अलग-अलग क्षेत्रों से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जो लोग कंप्यूटर, सिनेमा, पेंटिंग, शिल्पकला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मिलने की संभावना है। सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे। 

कर्क राशि 

आपके नवम भाव में शनि और शुक्र युति करेंगे इसलिए धार्मिक भावनाओं से आप ओतप्रोत नजर आएंगे। भाग्य का पूरा साथ इस राशि के जातकों को मिलेगा। मेहनत का उचित फल प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

सिंह राशि 

सेहत के लिहाज से शुक्र-शनि की युति आपके लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा। 

कन्या राशि 

शुक्र-शनि की युति से कुछ जातकों के विवाह में देरी आ सकती है। वहीं आपके पार्टनर के व्यवहार में बदलाव आने से प्रेम और वैवाहिक जीवन की स्थिति बिगड़ेगी। इस दौरान सामाजिक स्तर पर बातचीत सोच-समझकर करें। 

तुला राशि 

शनि और शुक्र की युति आपके छठे भाव में होगी। इस युति के चलते तुला राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। आय के नए स्रोत मिलेंगे और वित्तीय स्थिति भी मजबूत हो सकती है। 

वृश्चिक राशि 

नव विवाहित दंपत्तियों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक शनि-शुक्र की युति से हो सकती है। हालांकि आपके कुछ काम अटक सकते हैं जिससे मानसिक तनाव होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातक उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। 

धनु राशि 

आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। इस युति के चलते आपके कई कार्य सिद्ध होंगे, मन में शांति का वास होगा। कुछ लोग वाहन या भूमि-भवन खरीद सकते हैं। 

मकर राशि 

आपकी मेहनत का अच्छा फल शुक्र-शनि की युति से आपको प्राप्त होगा। आपके पराक्रम भाव में यह युति बनेगी इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कुछ लोग नए नियम बनाकर अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सकते हैं। 

कुंभ राशि 

आर्थिक स्थिति में बदलाव आने की संभावना है और ज्यादातर बदलाव सकारात्मक ही होंगे। पैतृक कारोबार से आपको लाभ मिलेगा। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। शुक्र-शनि की युति आपके लिए बेहद उत्तम साबित हो सकती है। 

मीन राशि 

आपके प्रथम भाव में शुक्र शनि की युति होगी इसलिए समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी मेहनत इस दौरान रंग लाएगी। हालांकि सेहत को लेकर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी देखें- 

राहु पर गुरु की नवम दृष्टि इन 4 राशियों के लिए होगी गेमचेंजर, 18 मई से दिखेगा असर

Guru Gochar: गुरु की अतिचारी गति से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी स्वास्थ्य समस्याएं, अभी से बरतें ये सावधानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।