1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राहु पर गुरु की नवम दृष्टि इन 4 राशियों के लिए होगी गेमचेंजर, 18 मई से दिखेगा असर

राहु पर गुरु की नवम दृष्टि इन 4 राशियों के लिए होगी गेमचेंजर, 18 मई से दिखेगा असर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 06, 2025 10:00 am IST,  Updated : May 06, 2025 10:00 am IST

गुरु ग्रह 14 मई को मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं राहु 18 मई को कुंभ राशि में वक्री गोचर करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में बैठे गुरु राहु पर नवम दृष्टि डालेंगे। गुरु की दृष्टि का क्या प्रभाव होगा और ग्रहों की यह स्थिति किन राशियों के लिए गेम चेंजर साबित होगी, आइए जानते हैं।

Rahu par guru ki navam drishti- India TV Hindi
राहु पर गुरु की नवम दृष्टि Image Source : SOCIAL

राहु को ज्योतिष में मायावी ग्रह माना जाता है। राहु व्यक्ति के जीवन में भ्रम और अनिश्चितता पैदा कर सकता है। हालांकि जब भी इस पर गुरु की दृष्टि पड़ती है तो इसका बुरा प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है। ऐसा ही कुछ होने वाला है 18 मई 2025 को। इस दिन राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वहीं गुरु इससे पहले 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके होंगे। ऐसे में मिथुन राशि में बैठे गुरु राहु पर नवम दृष्टि डालेंगे। ग्रहों की यह स्थिति किन राशियों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, आइए जानते हैं।  

मिथुन राशि 

राहु कुंभ राशि में बैठकर मिथुन राशि पर पंचम दृष्टि डालेंगे। वहीं राहु पर पड़ रही गुरु की दृष्टि राहु के बुरे प्रभावों को कम करेगी। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप नई चीजें सीखेंगे और बौद्धिक कौशल भी बढ़ेगा। बीते समय में आपके द्वारा किए गए प्रयास इस दौरान रंग लाएंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में वार्तालाप आपको सोच-समझकर करना होगा। 

सिंह राशि 

राहु पर गुरु की सप्तम दृष्टि के प्रभाव के चलते आपको भी जीवन में नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। इस दौरान साझेदारी का बिजनेस करने वाले इस राशि के जातक अचानक से धन लाभ पा सकते हैं। किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार की मदद से अच्छी जॉब इस राशि के बेरोजगार लोगों को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत नोकझोंक हो सकती है लेकिन स्थिति आपके कंट्रोल से बाहर नहीं जाएगी। कुछ जातकों को व्यवसायिक स्तर पर बड़ी डील हाथ लग सकती है। 

तुला राशि 

राहु की स्थिति आपके लिए कई मायनों में गेमचेंजर साबित हो सकती है। आपको इस दौरान नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं या फिर ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। आपके वो अच्छे कार्य जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं, वो भी सबके सामने आ सकते हैं। ऐसा होने से करियर और सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी। कुछ लोगों का विदेश जाने का प्रयास सफल होने की भी पूरी संभावना है। कुछ जातक नई भाषा भी इस दौरान सीख सकते हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के प्रथम भाव में राहु का गोचर होगा। हालांकि गुरु की राहु पर नवम दृष्टि पड़ने से राहु का बुरा असर कम होगा। इस दौरान आप रिसर्च कार्य करके लाभ पा सकते हैं। आपके अंदर नई चीजों को जानने की जिज्ञासा जागेगी। इससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ भी प्राप्त होगा। आप संसार के बीच रहकर भी आध्यात्मिक कार्यों को करने में व्यस्त नजर आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी सावधानियां आपको बरतनी होंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Guru Gochar: गुरु की अतिचारी गति से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी स्वास्थ्य समस्याएं, अभी से बरतें ये सावधानियां

Budh Gochar 2025 and Horoscope: बुध का गोचर इन राशियों को दिलाएगा बंपर धन का लाभ, इन जातकों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।