1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन के महीने में अगर आपको सपने में कभी शिवलिंग दिख जाए तो क्या होगा? जान लें इस स्वप्न से जुड़े अर्थ

सावन के महीने में अगर आपको सपने में कभी शिवलिंग दिख जाए तो क्या होगा? जान लें इस स्वप्न से जुड़े अर्थ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 17, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 03:52 pm IST

सावन के महीने में अगर आप कभी सपने में शिवलिंग देख लेते हैं तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ होता है, आइए विस्तार से जानते हैं।

Shivling In Dream- India TV Hindi
Shivling In Dream Image Source : FILE

सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस माह में भोलेबाबा की आराधना से भक्तों के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, अगर आपको सावन के महीने में कभी सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ लगाया जाता है। ऐसा सपना आने के बाद कैसे परिवर्तन आपके जीवन में आ सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।  

सावन में सपने में शिवलिंग को देखने का मतलब

शिवलिंग भगवान शिव की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आध्यात्मिक उन्नति के लिए शिवलिंग की साधना करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में अगर आप भगवान शिव के प्रिय माह सावन में शिवलिंग को सपने में देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आप जीवन में सुख-समृद्धि और आनंद की प्राप्ति करेंगे। आपके सारे मनोरथ पूरे हो सकते हैं। वहीं जो लोग धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में लीन हैं वो अगर ऐसा सपना देख लें तो समझ जाइए भगवान शिव आपके प्रयासों से बहुत प्रसन्न हैं। 

वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव का संकेत
अगर आप शिव भक्त हैं और सावन के दौरान सपने में आपको शिवलिंग दिखाई देता है तो समझ जाइए आपके वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों को योग्य वर या वधु की प्राप्त हो सकती है। इस महीने में पार्वती जी ने शिव जी को वर के रूप में पाने के लिए साधना की थी, इसलिए शिवलिंग का इस महीने में आपके सपने में आना आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।  

आरोग्य का संकेत शिवलिंग से जुड़ा ये सपना 
अगर कोई बीमार व्यक्ति सावन में सपने में शिवलिंग देख ले तो उसकी बीमारी दूर हो सकती है। साथ ही आप जीवन का आनंद ले सकते हैं। शिवलिंग का सपने में दिखना यह संकेत भी देता है कि अब आप आपको अपने सेहत को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

शिवलिंग पर जल चढ़ाना 
सावन के महीने में अगर आप सपना देखें कि आप शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं तो यह सपना भी अतिशुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि भोलेबाबा आपके भक्तिभाव से प्रसन्न हैं और इस सपने के आने के बाद आपको जीवन में उन्नति प्राप्त हो सकती है। 

सपने में सफेद शिवलिंग 
सपने में सफेद शिवलिंग दिखना बेहद दुर्लभ होता है। लेकिन अगर आपको ऐसा सपना आता है तो समझ जाइए आपका जीवन सकारात्मक रूप से बदल सकता है। ऐसा सपना आने के बाद आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, आप जिस चीज की कामना कर रहे थे वो आपको प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस सपने का अर्थ है कि अब आपकी ऊर्जा से सारी दुनिया चकित हो सकती है। 

शिवलिंग की पूजा करते खुद को देखना 
अगर आप सपने में शिवलिंग की पूजा करते खुद को देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि अब सांसारिक कष्टों से आपको मुक्ति मिल सकती है। आप ज्ञान प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं।  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

रिस्क लेने में कभी नहीं हिचकिचाते इन 4 राशियों के लोग, खुद के साथ कई बार दूसरों को भी डाल देते हैं मुश्किल में 

Chaturmas 2024: चातुर्मास कब से कब तक हैं? जानें इस दौरान किन नियमों का करना चाहिए पालन, क्या करना वर्जित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।