1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sawan Shivratri Durlabh Sanyog: सावन शिवरात्रि पर 24 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, सुनहरे भविष्य के लिए इस दिन जरूर कर लें ये 3 काम

Sawan Shivratri Durlabh Sanyog: सावन शिवरात्रि पर 24 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, सुनहरे भविष्य के लिए इस दिन जरूर कर लें ये 3 काम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 22, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 05:43 pm IST

सावन शिवरात्रि के दिन साल 2025 में दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। इसलिए इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

सावन शिवरात्रि- India TV Hindi
सावन शिवरात्रि 2025 Image Source : SORA AI

Sawan Shivratri Durlabh Sanyog: सावन माह की शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को है। इस दिन भक्तों के द्वारा शिव भगवान की विधिवत पूजा की जाएगी। सभी मासिक शिवरात्रियों में सावन माह की इस शिवरात्रि का विशेष स्थान है, क्योंकि यह शिव जी के प्रिय माह में मनाई जाती है। साल 2025 में लगभग 24 साल बाद इस दिन दुर्लभ योग भी बनने जा रहा है। आपको बता दें कि इस दिन चंद्रमा-गुरु का गजकेसरी योग, शुक्र का मालव्य योग, सूर्य-बुध का बुधादित्य योग और नवपंचम योग का निर्माण होगा। इस तरह का संयोग वर्षों पहले साल 2001 में बना था। ऐसे में मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय शिव भक्तों को अवश्य करने चाहिए। इन उपायों को करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होगी और भविष्य में भी आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। आइए जान लेते हैं कि आपको सावन शिवरात्रि के दिन कौन से 3 कार्य अवश्य करने चाहिए। 

सावन शिवरात्रि पर करें ये तीन काम

सभी शिव भक्त ये जानते हैं कि सावन शिवरात्रि के दिन दूध, फूल, फल, बेलपत्र, शहद, भांग-धतूरा आदि चढ़ाकर शिव जी को प्रसन्न करना है। लेकिन इन पारंपरिक कार्यों के अलावा कुछ अन्य उपाय भी शिवजी की कृपा के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इन्हीं की जानकारी अब हम आपको देंगे। 

शिवलिंग पर चढ़ाएं लौंग का जोड़ा: सावन शिवरात्रि के दिन अगर आप एक लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ा देते हैं तो आपके जीवन से नकारात्मकता दूर चली जाती है। इस आसान से उपाय को करने से घर-परिवार का माहौल सकारात्मक होने लगता है और धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है। इसलिए सावन शिवरात्रि के दिन यह आसान सा उपाय आप भी कर सकते हैं। 

शिव जी के गुप्त मंत्र का जप: 'ॐ नमः शिवाय' यह भगवान शिव का गुप्त मंत्र कहा जाता है। इसका कारण यह है कि इस मंत्र का जप आप गुप्त तरीके से अगर करते हैं तो बेहद शुभ फल आपको मिलते हैं। यानि सावन शिवरात्रि के दिन बिना किसी को बताए किसी एकांत स्थान पर जाकर आपको इस मंत्र का जप करना है। आप घर के किसी एकांत कमरे में भी यह कार्य कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। 

जरूरतमंद को दें उनकी पसंद का दान: हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है। इसलिए सावन शिवरात्रि के दिन आपको भी यथासंभव दान करना चाहिए। अगर संभव हो तो किसी जरूरतमंद को उसकी इच्छा के अनुसार दान करें। ऐसा करने से शिवजी अति प्रसन्न होते हैं और आप पर आशीर्वाद बरसाते हैं। 

सावन शिवरात्रि 2025 पर बनने वाले शुभ योगों में अगर आपने इनमें से कोई भी एक कार्य पूरी श्रद्धा के साथ कर दिया तो भोलेनाथ की अनुकंपा से आपका सुनहरा समय शुरू हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

रूठे हुए हैं आपके कुल देवी-देवता, अगर बार-बार मिल रहे हैं ये संकेत

हरियाली तीज के दिन हर सुहागिन स्त्री को करने चाहिए ये उपाय, पति की होगी लंबी उम्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।