1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सितंबर में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, ये 5 राशियां पाएंगी मनचाहे परिणाम, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

सितंबर में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, ये 5 राशियां पाएंगी मनचाहे परिणाम, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 28, 2024 11:39 am IST,  Updated : Aug 28, 2024 11:42 am IST

सितंबर के महीने में सूर्य के साथ ही शुक्र और बुध भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की इस बदली चाल का किन राशियों को फायदा मिल सकता है, आइए जानते हैं।

September Grah Gochar- India TV Hindi
September Grah Gochar Image Source : FILE

सितंबर का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है, इस महीने में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ बुध और शुक्र भी अपनी चाल बदलेंगे। महीने की शुरुआत में 4 सितंबर को बुध कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे, वहीं 16 सितंबर को सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा। 18 सितंबर के दिन शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि में हो जाएगा। ग्रहों की बदलती स्थिति राशिचक्र की 5 राशियों को बेहद शुभ परिणाम दे सकती है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

वृषभ राशि 

सितंबर के महीने में आपको कई शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बस आपको सही अवसर को इस माह पहचानना है। करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियों का आपको हल मिलेगा। जो लोग किसी के प्यार में हैं इस दौरान प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांध सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी जान पहचान इस दौरान बढ़ सकती है और इसका लाभ आपको भविष्य में भी मिलेगा। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च हो सकता है लेकिन इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

सिंह राशि 
ग्रहों के परिवर्तन का अच्छा प्रभाव आपको इस महीने देखने को मिल सकता है, सूर्य का राशि परिवर्तन करने से आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। इस माह में आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं, जो लोग मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं उनको अच्छे बदलाव इस महीने देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में जिन अच्छे दिनों की आप कल्पना करते हैं वो इस दौरान आ सकते हैं। सेहत का मिजाज भी पहले से बेहतर रहेगा। 

तुला राशि 
आपके कार्यों को सितंबर के महीने में गति मिलेगी। अटके कार्य इस दौरान पूरे होंगे। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो चुका पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस दौरान अगर आप निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और उनके जरिये धन लाभ भी आप पा सकते हैं। आपकी कोई दबी ख्वाहिश इस दौरान पूरी हो सकती है। 

धनु राशि 
इस महीने आपमें ऊर्जा की अधिकता देखने को मिल सकती है, जिस तरह आप जीवन का आनंद लेना चाहते हैं ले सकते हैं। धनु राशि के कारोबारी इस अवधि में अपने कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करते दिखेंगे और कुछ लोगों को इस काम में सफलता भी मिलेगी। जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है उनके जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी इस राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है। 

कुंभ राशि 
आप इस महीने अपने विरोधियों पर हावी नजर आएंगे। जो भी काम हाथ में लेंगे उसे आप बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकते है। कार्य स्थल पर आपकी ख्याति इस दौरान बढ़ सकती है। यात्राएं करने का मौका भी सितंबर में आपको मिलेगा, जो लोग विदेशों में जाकर पढ़ाई या कारोबार करना चाहते थे उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में इस महीने अच्छे बदलाव आएंगे और जीवनसाथी के जरिये आपको मुनाफा भी मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

September Born Personality: सितंबर में हुआ है आपका जन्म? ये खूबियां बनाएंगी आपको बेहद खास, बस छोड़ दें ये बुरी आदत 

Mangal Gochar 2024: मंगल आए मिथुन राशि में, 54 दिनों तक इन 5 राशियों को पहुंचाएंगे लाभ, करियर में छुएंगे ऊंचाइयां सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।