1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani-Guru Sanyog 2026: नए साल में गुरु-शनि का दुर्लभ संयोग! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन फेज

Shani-Guru Sanyog 2026: नए साल में गुरु-शनि का दुर्लभ संयोग! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन फेज

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 22, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 10:10 am IST

Shani-Guru Maha Sanyog 2026: नए साल में शनि और गुरु एक दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

shani guru- India TV Hindi
नए साल में शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग Image Source : CANVA

Shani-Guru Maha Sanyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि और गुरु दोनों ही भाग्य चमकाने वाले ग्रह माने गए हैं। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं ऐसे लोगों को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। जहां गुरु व्यक्ति को ज्ञानी बनाते हैं तो वहीं शनि मेहनती और कर्मशील बनाते हैं। नए साल में ये दोनों ग्रह मिलकर कई युतियों का निर्माण करेंगे। 2026 में गुरु दो बार राशि बदलेंगे। ये एक बार कर्क राशि में तो एक बार सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं शनि देव गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में विराजमान रहेंगे। जानिए शनि और गुरु की ये स्थिति किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगी।

वृषभ राशि

नए साल में शनि और गुरु का दुर्लभ संयोग आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप करियर में बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए नया साल उपलब्धियों से भरा साबित होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस साल आपके सारे सपने पूरे होंगे। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कई ज्यादा मजबूत हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। शनि और गुरु की दुर्लभ युति आपके सारे सपने पूरे करेगी। आपको जीवन में तरक्की और सम्मान मिलेगा। साथ ही आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको फायदा होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग नए अवसरों को देने वाला साबित होगा। आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। आपकी आर्थिक मजबूती होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

महाभारत के दुर्योधन ने प्रेमानंद महाराज को बताई अपनी परेशानी, मिला ये दिव्य ज्ञान

Career Horoscope 2026: नए साल में खूब चमकेगा इन 3 राशियों का करियर, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में बंपर कमाई के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।