1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन, पैसों के मामले में रहें बेहद सतर्क!

20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन, पैसों के मामले में रहें बेहद सतर्क!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 13, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 12:42 pm IST

20 अगस्त को शनि बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करेंगे, जहां ये 9 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। जानिए इस नक्षत्र में शनि का गोचर किन राशियों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

shani- India TV Hindi
20 अगस्त को शनि का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

पंचांग अनुसार 20 अगस्त 2026 की शाम 7 बजकर 45 मिनट पर शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। रेवती आकाशमंडल का 27वां और अंतिम नक्षत्र है और इसके स्वामी बुध देव हैं। इस नक्षत्र में शनि 9 अक्टूबर तक स्थित रहने वाले हैं। इसके अलावा शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 2027 में ये मेष राशि में गोचर शुरू कर देंगे। ज्योतिष अनुसार शनि का ये गोचर 3 राशियों की टेंशन बढ़ाने का काम कर सकता है। इन राशियों को आर्थिक मामलों को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा।

मेष राशि: कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा

मेष राशि वालों को धन के मामले में बेहद सतर्क रहना होगा। पैसों का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। बिना सोचे-समझे लिये गये फैसले परेशानी दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। इस समय आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल करना होगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। 

कर्क राशि: रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है

कर्क राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। गुस्से में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत करके उस चीज को सुलझाने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। अधिक खर्चे करने से बचें। इस अवधि में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: आपको अपने खर्चों पर लगाम कसने की जरूरत है

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर हानिकारक साबित हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर लगाम कसने की जरूरत है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कहीं भी पैसा लगाने से बचें। किसी को कर्ज सोच समझकर ही दें। रुपए-पैसे को लेकर किसी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा। बेवजह की बहस से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सिंह राशि में आ रहे हैं बुध, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में उछाल के संकेत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।