चंद्रमा 6 अगस्त की देर रात को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। 9 अगस्त की सुबह तक वृषभ राशि में ही चंद्र देव स्थित रहेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के चलते मीन राशि में बैठे शनि की चंद्रमा पर तृतीय दृष्टि पड़ेगी। ज्योतिष में शनि और चंद्रमा को आपस में शत्रु माना गया है, ऐसे में चंद्रमा पर शनि की दृष्टि के चलते कुछ राशियों को सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय करने से इनके जीवन में संतुलन आ सकता है, आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।
मिथुन राशि
चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में 6 अगस्त की रात को गोचर करेंगे। द्वादश भाव हानि का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि की चंद्रमा पर दृष्टि के चलते बेवजह की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। मिथुन वालों आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। घर के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान संयम आपको रखना होगा नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या इस राशि के जातकों को परेशान कर सकती है। उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए।
तुला राशि
चंदमा का गोचर आपके त्रिक भावों में से एक अष्टम भाव में होगा। यह भाव दुर्घटना और अचानक होने वाले परिवर्तनों का कारक माना जाता है। तुला राशि वालों को वाहन आदि चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। कोई पुराना रोग इस राशि के कुछ जातकों को फिर से परेशान कर सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक क्षेत्र में भी तुला वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे और चंद्रमा पर शनि की तृतीय दृष्टि होगी। इसलिए पारिवारिक मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। बातचीत के दौरान मर्यादा का उल्लंघन करने से बचें नहीं तो स्थिति खराब हो सकती है। इस राशि के जातकों को माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। कुछ लोग काम के दबाव के चलते मानसिक परेशानियों का भी सामना कर सकते हैं। गलत संगति से इस दौरान बचकर रहें नहीं तो धन की हानि हो सकती है। उपाय के तौर पर कुंभ वालों को शिव मंत्रों का जप करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: