1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Rashifal: 2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें

Shani Rashifal: 2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 23, 2025 07:04 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 02:50 pm IST

Shani Rashifal 2026: नया साल शुरू होने को है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि नए साल में किन राशियों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं 2026 में किन राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर रहने वाली है।

shani sade sati - India TV Hindi
नए साल में किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या Image Source : INDIA TV

Shani Rashifal 2026: नये साल में शनि देव मीन राशि में विराजित रहेंगे और 5 राशियों पर इनकी टेढ़ी नजर रहेगी। इनमें से कुछ राशियों पर शनि साढ़ेसाती का साया रहेगा तो कुछ पर शनि ढैय्या रहेगी। अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या हमेशा बुरा प्रभाव ही डालती है। लेकिन ये बात पूरी तरह से सही नहीं है। अगर कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हैं और व्यक्ति के कर्म अच्छे हैं तो शनि की ये दशा शुभ फल देती है। वहीं जो लोग बुरे कर्म करते हैं और जिनकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में हैं उनके लिए शनि की दशा काफी अशुभ परिणाम देती है। चलिए जानते हैं नए साल में किन राशियों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती रहने वाली है।

शनि साढ़ेसाती 2026

नए साल में कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती रहेगी। कुंभ वालों पर इसका आखिरी चरण, मीन वालों पर दूसरा चरण तो मेष वालों पर पहला चरण रहेगा। कुंभ वालों पर शनि चांदी के पाये से चल रहे हैं इसलिए इस राशि वालों पर साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि शनि इन्हें 2026 में खूब अच्छे परिणाम देंगे। इस राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी तो वहीं धन-धान्य का अंबार लग जाएगा। मीन वालों पर थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि इस राशि पर शनि साढ़ेसाती का सबसे मुश्किल चरण चल रहा है। वहीं मेष राशि वालों को भी हेल्थ और आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा।

शनि ढैय्या 2026

नए साल में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको किसी भी कार्य को पूरा करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। हेल्थ भी खराब रह सकती है। लेकिन अगर सावधान रहेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नए साल में गुरु-शनि का दुर्लभ संयोग! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन फेज

नए साल में खूब चमकेगा इन 3 राशियों का करियर, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में बंपर कमाई के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।