1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Palmistry: कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं है शनि रेखा? यहां जान लीजिए इसके होने से क्या मिलते हैं परिणाम

Palmistry: कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं है शनि रेखा? यहां जान लीजिए इसके होने से क्या मिलते हैं परिणाम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 13, 2024 01:24 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 01:26 pm IST

Palmistry: शनि रेखा हथेली में कहां होती है और इसका हथेली में होना किस बात का संकेत होता है, आइए जानते हैं।

Saturn Line In Palm - India TV Hindi
Saturn Line In Palm Image Source : FILE

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं को देखकर आपके भूत-भविष्य की जानकारी मिलती है। हर रेखा जीवन के एक विशेष भाग को दर्शाती है। ऐसे में आज हम आपको हथेली पर बनने वाली शनि रेखा के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह रेखा हाथ में किस स्थान पर बनती है और इसके बनने से जीवन में क्या परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

हथेली में कहां बनती है शनि रेखा? 

शनि रेखा हथेली में मध्यमा उंगली के मूल भाग में बनती है। मध्यमा उंगली के मूल भाग में जो उभरा हुआ स्थान होता है उसे शनि पर्वत कहा जाता है। इस स्थान पर अगर आपको कोई सीधी रेखा दिख रही है तो समझ जाइए आपकी हेथली के जरिये शनि देव आपको कुछ न कुछ संकेत दे रहे हैं। आइए अब जान लेते हैं कि शनि रेखा का आपके जीवन पर क्या असर देखने को मिलता है। 

शनि रेखा का आपके जीवन पर असर 

  • शनि को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है। आपके कर्मों के अनुसार शनि आपको अच्छे-बुरे परिणाम देते हैं, माना जाता है कि शनि न केवल आपके इस जन्म के बल्कि पिछले जन्म में किए गए कर्मों को भी देखते हैं, हर कर्म का फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि रेखा का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। 
  • जिन लोगों की हथेली पर शनि रेखा स्पष्ट होती है यानि कहीं से भी यह रेखा कटी न हो तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे जातक को भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होता है, और जीवन के हर क्षेत्र में वो उन्नति करता है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो ऐसे व्यक्ति ने पिछले जन्मों में भी अच्छे कर्म किए होते हैं। ऐसे लोग कर्मठ और सत्यवादी माने जाते हैं। साथ ही इनको जीवन में भौतिक सुखों की भी खूब प्राप्ति होती है। 
  • वहीं अगर शनि रेखा कटी हुई हो तो बिना मेहनत के जीवन में सफलता हासिल नहीं होती। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि, ऐसे लोग सफल नहीं होते, सफलता इनके भी कदम चूमती है लेकिन कठिन परिश्रम के बाद। 
  • अगर शनि रेखा एक से ज्यादा बार कटी हो तो इसका मतलब है, अन्य लोगों के द्वारा व्यक्ति को नीचे धकेलने की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को कर्म तो करने ही पड़ते हैं साथ ही अपने प्रतिद्वंदियों से भी बचकर रहना होता है।
  • शनि रेखा का हथेली में होना इस बात का भी संकेत होता है कि 35 साल के उम्र के बाद व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होगी। इस उम्र तक शनि देव व्यक्ति को बहुत कुछ सिखाएंगे। जीवन से सीख लेकर ऐसे लोगों का व्यक्तित्व निखरता है 35 की उम्र के बाद ये हर क्षेत्र में सफल होते हैं। 
  • शनि रेखा अगर आपकी हथेली में है तो यह बात निश्चित है कि आप न्यायप्रिय व्यक्ति होंगे, दूसरों के साथ अन्याय न आप करेंगे और अगर कोई दूसरा कर रहा होगा तो आप सहेंगे भी नहीं। हथेली में शनि रेखा इस बात का भी प्रतीक है कि, व्यक्ति जितना सत्यनिष्ठ और कर्मठ रहेगा उतना ही शनि उसपर कृपा बरसाएंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Nag Panchami: नाग पंचमी 2024 में कब है? जान लें सही तिथि और पूजा मुहूर्त 

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये फूल, पूरी होगी हर मनोकामना, सालभर घर में बरसेगा ऐश्वर्य और सौभाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।