1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Vakri 2025: शनि 13 जुलाई से मीन राशि में चलेंगे वक्री चाल, नवंबर तक 4 राशियों का चलेगा अच्छा समय

Shani Vakri 2025: शनि 13 जुलाई से मीन राशि में चलेंगे वक्री चाल, नवंबर तक 4 राशियों का चलेगा अच्छा समय

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 10, 2025 10:28 am IST,  Updated : Jul 10, 2025 10:28 am IST

Shani Vakri 2025: शनि ग्रह 13 जुलाई से मिथुन राशि में वक्री चाल शुरू कर देंगे। शनि के वक्री होने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Shani Vakri- India TV Hindi
शनि वक्री 2025 Image Source : FREEPIK

Shani Vakri 2025: शनि ग्रह 13 जुलाई से मिथुन राशि में वक्री चाल शुरू कर देंगे नवंबर 28 तारीख तक शनि वक्री अवस्था में ही रहेंगे। शनि का वक्री होना कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों को करियर-करोबार के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

कन्या राशि 

शनि की वक्री गति आपको लाभ दिला सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और जीवन की कई चुनौतियों को आसानी से पार कर जाएंगे। इस दौरान अपना कोराबार करने का विचार भी कुछ लोगों के मन में आएगा और यह विचार मूर्त रूप भी ले सकता है। यात्राएं सुखद होंगी और आपको यात्राओं से लाभ मिलने की भी उम्मीद है। धार्मिक कार्य करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि 

शिक्षा के क्षेत्र में आपको जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वो अब दूर हो सकती हैं। आप एकाग्र रहेंगे और हर कार्य को समय पर पूरा करेंगे। माता-पिता के सहयोग से नौकरी और कारोबार में आपकी उन्नति होगी। आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे, कुछ लोगों को आमदनी के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। अगर सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे थे तो आपको सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि 

शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके तृतीय भाव में वक्री चाल चलेंगे। शनि के वक्री होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। चुनौतियों को पार करके आप ऊंचाइयों को इस दौरान छू सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा और सहकर्मियों के बीच आपके अच्छे काम को उजागर किया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में आप अच्छा समय बिता सकते हैं, कहीं घूमने का प्लान भी इस दौरान बनेगा। धन लाभ के भी योग हैं। 

मीन राशि 

शनि का वक्री होना आपके लिए भी लाभदायक रहेगा। अचानक से हारी बाजी भी आप जीत सकते हैं। इस दौरान आपके द्वारा किये गए निवेश से भी आपको लाभ होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। सेहत में भी इस राशि के जातकों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी आपको अच्छे परिवर्तन इस दौरान देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों के विदेशों में जाने का ख्वाब पूरा हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

बाबा नीम करोली के अनुसार सुबह ये 2 काम करना बेहद शुभ, इन्हें करने से दुख-दरिद्रता होती है दूर

Sawan 2025: सावन के पहले दिन शिव पूजन के लिए शुभ मुहूर्त कब रहेगा, अभी जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।