1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार 21 मार्च को गणगौर व्रत, मत्स्य जंयती और चंद्रघंटा पूजा; इन उपायों को आजमाकर जीवन में घटित होंगे चमत्कार

शनिवार 21 मार्च को गणगौर व्रत, मत्स्य जंयती और चंद्रघंटा पूजा; इन उपायों को आजमाकर जीवन में घटित होंगे चमत्कार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 20, 2026 09:53 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 09:53 pm IST

शनिवार 21 मार्च के दिन को धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन नवरात्रि का तीसरा दिन भी है और गणगौर व्रत भी इसके साथ ही मत्स्य जयंती भी इस दिन मनाई जाएगी। आइए ऐसे में जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को करने से आपको लाभ मिल सकता है।

Remedies For Happiness- India TV Hindi
21मार्च शनिवार को ये उपाय करना शुभ Image Source : FREEPIK

शनिवार 21 मार्च को नवरात्रि का तीसरा दिन है और इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही गणगौर व्रत और मत्स्य जयंती का पावन पर्व भी इस दिन मनाया जाएगा। कहते हैं कि मत्स्य जयंती के दिन व्रत करने से व्यक्ति को जल-जंतुओं या जलतत्व से होने वाली हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही इस व्रत को करने से सुख-सौभाग्य, आरोग्य, प्रेम और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है। लिहाजा आज नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के साथ ही भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार और भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त कुछ खास उपाय करके कैसे आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

शनिवार 21 मार्च को करें ये उपाय, होगा लाभ 

  • आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की परेशानी न आये, इसके लिये पांच गुलाब के खिले हुए फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डेढ़ मीटर सफेद कपड़े में बांध दीजिये और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दीजिए। ऐसा करने से आपके परिवार में कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी। 
  • अगर आप जीवन में आरोग्य पाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशहाल देखना चाहते हैं, तो आपको भगवान विष्णु के मत्स्य स्वरूप के दर्शन करने चाहिए। साथ ही दो मछलियों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपको उत्तम स्वस्थ की प्राप्ति होगी। 
  • अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी माँ के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आयें और अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
  • अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो पीली कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें, या अपने पास रखें इससे आपकी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होगी। ऐसा करने से आपके धन सम्पदा में वृद्धि होगी।
  • जीवन में सुख, समृद्धि पाने के लिये आज कमल की पंखुड़ियों पर माता को मक्खन मिसरी का भोग लगाकर 48 लौंग और 6 कपूर की आहूति दीजिए। ऐसा करने से आपको जीवन में अपार सुख-समृद्धि मिलेगा।
  • अगर आप अपना तेज कायम रखना चाहते हैं या समाज में अपना दबदबा बनाये रखना चाहते हैं, तो केले के पेड़ की जड़ में रोली, चावल, फूल और जल अर्पित करें और नवमी वाले दिन केले के पेड़ की थोड़ी सी जड़ घर में रखें। ऐसा करने से आपका तेज कायम रहेगा। साथ ही समाज में आपका दबदबा भी बनेगा। 
  • अगर आप अपनी बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर माँ दुर्गा की विधि पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी माँ को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस सम्बन्धी यात्राएं सफल होंगी।
  • अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में, बिजनेस में, घर में, स्पोर्ट्स में, राजनीति में या किसी मुकदमे में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज कच्चे आटें की लोई में गुड़ भरकर पानी में बहायें। ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 
  • अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं, अपने सुख में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो कमल गट्टे को पीस कर देशी घी की सफेद बर्फी मिला कर 21 आहूति दें। इससे आपका दाम्पत्य जीवन बड़ा ही सुखी रहेगा। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। 
  • अगर आप अपने जीवन में धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:।।  इस मन्त्र का जप करने से आपको अथाह धन की प्राप्ति होगी। 
  • अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, तो माँ दुर्गा को एक कपूर और 6 लौंग अर्पित करें। साथ ही दुर्गा जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
  • अगर आप स्टूडेंट हैं और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिये कड़ी मेहनत कर रहें हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अकोर्डिंग रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं तो  दुर्गा मां को पुष्पांजलि देने के बाद इस मंत्र का 11 बार जप करें। मन्त्र है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। साथ ही 2 कपूर की टिकिया और 12 लौंग देवी मां को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही करियर में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Navratri Me Navgrah Shanti Upay: नवरात्रि में 9 पौधों को घर लाकर शुभ फल देने लगेंगे सभी नवग्रह, धन-धान्य की होगी वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।