1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Ka Daan: शनिवार को गलती से भी इन चीजों का न करें दान, बुरा समय आते नहीं लगेगी देर

Shaniwar Ka Daan: शनिवार को गलती से भी इन चीजों का न करें दान, बुरा समय आते नहीं लगेगी देर

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Mar 13, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 01:32 pm IST

Shaniwar Ka Daan: शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ होता है, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी मानी जाती हैं जिनका दान करने से अशुभ फल मिल सकता है या जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जानिए शनिवार को कौन सी चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

शनिवार कोइन चीजों का न करें दान- India TV Hindi
शनिवार कोइन चीजों का न करें दान Image Source : INDIA TV

Shaniwar Daan, Shaniwar Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। शनिवार को शनि देव की पूजा की जाती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, दंड और न्याय का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इस दिन की गई छोटी-सी भूल आपके जीवन में भारी तबाही ला सकती है। शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा के साथ ही दान-पुण्य का भी बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। लेकिन कुछ चीजें शनिवार को भूलकर भी दान (Saturday Donation) में नहीं देनी चाहिए। 

शनिवार को गलती से भी न करें इन चीजों का दान

सफेद रंग की चीजों का न करें दान

शनिवार के दिन सफेद चीजों का दान करने की मनाही है, क्योंकि शनि भगवान को सफेद रंग की चीजें नापसंद है। दरअसल, सफेद रंग की वस्तुओं का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। शनि देव और चंद्रमा के बीच घोर शत्रुता मानी जाती है। अगर आप सफेद रंग से जुड़ी चीजें जैसे सफेद वस्त्र, चावल, दूध से बनी वस्तुओं का दान करते हैं, तो पुण्य मिलना तो दूर की बात है उल्टा आपके जीवन में परेशानियां दौड़ी चली आएंगी। इन चीजों का दान करने पर शनि देव क्रोधित हो सकते हैं। 

लाल चीजों के दान से नहीं मिलेगा पुण्य

शनिवार को लाल रंग की चीजें जैसे लाल कपड़ा, सिंदूर आदि दान करना भी कई मान्यताओं में अशुभ माना गया है। दरअसल, नवग्रहों में लाल रंग का संबंध सूर्य से जोड़ा जाता है, जबकि शनिवार शनि देव का दिन है, ऐसे में लाल रंग का दान संतुलन बिगाड़ने वाला माना जाता है। यूं तो सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध हैं, लेकिन दोनों की आपस में बनती नहीं है। ज्योतिष के अनुसार, ये दोनों एक-दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं। 

पीले रंग की चीजों का न करें दान

ज्योतिष शास्त्र में पीली रंग की वस्तुओं का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना गया है। शनि देव और बृहस्पति के बीच शत्रुता का भाव बताया गया है। शनिवार के दिन का दान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए होता है। ऐसे में इस दिन पीली वस्तुएं जैसे सोना, पीतल, गेहूं, बेसन, हल्दी, पीली दालें और पीले रंग के कपड़े आदि का दान गलती से भी नहीं करना चाहिए।

शनिवार को न करें नमक का दान 

मान्यता है कि शनिवार को नमक दान करने से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसे धन के नुकसान और कर्ज बढ़ने से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन नमक दान न करने की सलाह दी जाती है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है, लेकिन कई परंपराओं में इसे सीधे किसी व्यक्ति को दान करने से बचने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर इसे मंदिर में चढ़ाना या शनि मंदिर में दीपक जलाना बेहतर माना जाता है।

प्लास्टिक-कांच की चीजें

ज्योतिष शास्त्र में प्लास्टिक और कांच संबंध शनि देव से बताया जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य आपसे रूठ सकता है और साथ ही आपको बुरे दौर से भी गुजरना पड़ सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Banke Bihari: बांके बिहारी का बुलावा आने पर क्या-क्या संकेत मिलते हैं? जानिए कैसे होता है वृंदावन जाने का इशारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।