1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनि देव दिलाएंगे सभी परेशानियों से छुटकारा

Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनि देव दिलाएंगे सभी परेशानियों से छुटकारा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 26, 2024 07:24 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 07:24 am IST

Shaniwar Upay: अगर आपके हर कार्य में तरह-तरह की बाधाएं उत्पन्न हो रही है या फिर आपके घर-परिवार में खुशियां कम हो गई है तो आज शनिवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इन उपाय को करने से आपको सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।

Shaniwar Ke Upay- India TV Hindi
Shaniwar Ke Upay Image Source : INDIA TV

Saturday Remedies: सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन सूर्यपुत्र शनि देव की उपासना करने से हर के दोष और दुख दूर हो जाते हैं। इसके अलावा शनिवार के दिन इन विशेष उपायों को करने समस्त परेशानियों का समाधान भी मिल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या-क्या उपाय करना चाहिए।

1. अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है-'ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।'

2. अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिए आज के दिन आपको पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है-'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।'

3. अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन आपको शनि के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।'

4. अगर आपके घर को किसी की काली नजर लग गई है, जिससे आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की नहीं हो पा रही हैं तो इसके लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शनि देव के इस मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।' और जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित कर दें।

5. अगर आपके जीवन में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है, एक के बाद एक परेशानियां आती जा रही हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर और उसको अपने सामने रखकर, उस पर शनि देव के तंत्रोक्त मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है-'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।' कटोरी में रखे सरसों के तेल पर कम से कम 11 बार इस मंत्र का जप करना है और जप के बाद उस कटोरी को ढक्कर एक तरफ रख दें। कटोरी में रखे इस तेल का उपयोग आपको शनिवार के दिन करना है। आज शनिवार के दिन आपको इस तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना है।

6. अगर आप पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मजबूत बने रहना चाहते हैं तो इसके लिए आज के दिन आपको शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-   'ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः।' साथ ही आज पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए।

7. अगर आपको पैतृक जमीन जायदाद से संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनि देव के आगे जलाना चाहिए।

8. अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर में कोई अर्जी डालनी है और आपको उससे संबंधित कार्यों में परेशानी आ रही हैं तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज के दिन आप किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है।

9. अगर आप समाज में यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिए आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और फिर शनि देव के मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।

10. अगर आप एक सुंदर, स्वस्थ, निरोगी काया की कामना करते हैं तो इसके लिए आज के दिन आपको गेहूं से बनी एक रोटी पर गुड़ रखकर किसी नर भैंसे को, यानि भैंस को नहीं, केवल नर भैंसे को खिलानी चाहिए। नर भैंसे को खिलाने से ही आपके काम बनेंगे।

11. अगर आपको लगता है कि लोग आपकी सुंदरता को देखकर जलते हैं और आपके ऊपर अपनी नजर बनाये रखते हैं तो आज के दिन मंदिर में एक कपूर का दीपक जलाएं और उसकी लौ को हाथों से लेकर अपने चेहरे पर लगाएं।

12. अगर आप आर्थिक रूप से बड़ा लाभ पाना चाहते हैं तो लाभ पाने के लिए आज के दिन आपको एक रुपये का सिक्का लेना चाहिए। अब उस सिक्के पर सरसों के तेल से एक बिन्दु लगाइए और शनि मंदिर में रख आइए। साथ ही शनि देव से आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रार्थना भी करिये।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, कुंडली के क्रूर ग्रह होंगे शांत, मां लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा

Diwali 2024: दिवाली की सफाई में गलती से भी बाहर न फेंक दें ये 5 चीजें, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

इस हफ्ते कर लें पैसों को सही जगह निवेश, भविष्य में रहेगी चांदी ही चांदी, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।