1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार के उपायों से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, बुरी नजर से भी मिलेगी मुक्ति, जरूर देखें आजमाकर

शनिवार के उपायों से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, बुरी नजर से भी मिलेगी मुक्ति, जरूर देखें आजमाकर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 17, 2026 08:00 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 08:00 pm IST

शनिवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने से आपको जीवन में सफलता मिल सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में आपको जानाकारी देंगे।

Shaniwar Ke Upay- India TV Hindi
शनिवार के उपाय Image Source : UNSPLASH

शनिवार 18 जुलाई के दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही शनिवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है साथ ही जीवन में तरक्की के पथ पर भी आप अग्रसर हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में। 

शनिवार के उपाय

  • परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव चलता है और स्थिति कई कोशिशें करने के बाद भी नहीं सुधर रही है, तो शनिवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मन्दिर में रख दें, बुझाएं नहीं। यह उपाय करने से आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद समाप्त होंगे पारिवारिक जीवन में आपको सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • करियर के क्षेत्र में अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। अब इस कच्चे सूत को लेकर एक पीपल के पेड़ के पास जाएं। पीपल के पेड़ के पास जाकर उसके तने पर सात बार ये कच्चा सूत लपटें। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करें। मंत्र है- ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः। ऐसा करने से उन्नति के द्वार आपके लिए खुलेंगे और अड़चनें दूर होंगी।
  • सरकार से जुड़े किसी काम, किसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए शनिवार के दिन आपको एक आसान काम करना है। शनिवार के दिन किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है। शनि स्तोत्र का पाठ करने से आपको सरकारी क्षेत्र में आ रही सभी अड़चनों से मुक्ति मिल सकती है।
  • घर पर किसी की बुरी नजर है या घर के लोगों की तरक्की रुक गई है तो इसके लिये शनिवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शनिदेव के इस मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः। जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में आपको बहा देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर को लगी काली नजर से आपको छुटकारा मिलेगा, लिहाजा आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। 
  • अगर एक के बाद एक परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर और उसको अपने सामने रखकर, उस पर शनिदेव के तंत्रोक्त मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। कटोरी में रखे सरसों के तेल पर कम से कम 11 बार इस मंत्र का जप करना है और जप के बाद उस कटोरी को ढक्कर एक ओर आपको रख लेना चाहिए। इसके बाद इस तेल का उपयोग शनिवार के दिन दीपक जलाने के लिए करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

18 जुलाई की रात शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, 3 राशियों की सेहत और आर्थिक पक्ष पर पड़ सकता है बुरा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।