1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें जरूरी नियम

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें जरूरी नियम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 04, 2025 10:39 am IST,  Updated : Oct 04, 2025 10:39 am IST

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का त्योहार हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस पवित्र दिन पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sharad Purnima 2025- India TV Hindi
शरद पूर्णिमा 2025 Image Source : UNSPLASH

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, शिवजी और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से संपूर्ण होते हैं इसलिए चंद्रमा की रोशनी में रहना इस दिन शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने से और उसे बाद में खाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिन्हें आपको मानना चाहिए। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

शरद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए 

दान- शरद पूर्णिमा के पुण्य दिन पर आपको दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन आप अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति सुधरती है। चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए सफेद खाद्य पदार्थों और वस्त्रों का दान आप कर सकते हैं। 

चंद्र दर्शन और पूजन- शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा की पूजा भी करनी चाहिए। 

चंद्रमा तले खीर- माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में अगर चंद्रमा की रोशनी में आप खीर रख दें और अगले दिन इसे ग्रहण करें तो आरोग्य की प्राप्ति आपको होती है। 

मां लक्ष्मी की पूजा- पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 

दीपदान- शरद पूर्णिमा के दिन आपको किसी मंदिर पवित्र सरोवर या नदी में दीपदान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आत्मिक शुद्धि और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा- पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और शिव पूजन से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

ध्यान- पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन आपको एकांत में समय बिताना चाहिए और साथ ही योग ध्यान भी करना चाहिए। 

शरद पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए

शरद पूर्णिमा के दिन आपको गलती तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज का सेवन करने से मानसिक परेशानियां आपके जीवन में पैदा हो सकती हैं। इसके साथ ही काले रंग के कपड़े पहनना भी इस दिन शुभ नहीं माना जाता। इस दिन आपको लड़ाई-झगड़ा करने से, झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। यह एक पवित्र दिन है इसलिए ब्रह्मचर्य का पालन भी इस दिन आपको करना चाहिए। इस दिन व्रत रख रहे हैं तो दिन में सोने से आपको बचना चाहिए।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar: बुध का हुआ तुला राशि में गोचर, 24 अक्टूबर तक इन 5 राशियों को मिलेंगे सुखद परिणाम

Guru Gochar 2025: दीपावली से पहले अतिचारी गति करते हुए गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।