1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Dhan Yog 2026: रविवार को मां लक्ष्मी का बरसेगी कृपा, धन योग से इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, खुलेंगे करियर और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के रास्ते

Dhan Yog 2026: रविवार को मां लक्ष्मी का बरसेगी कृपा, धन योग से इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, खुलेंगे करियर और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के रास्ते

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 24, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 08:06 pm IST

Dhan Yog 2026: रविवार को बन रहे लक्ष्मी योग, बुधादित्य योग और चंद्रमा-मंगल के शुभ संयोग से 5 राशियों को धन, करियर और मान-सम्मान में बड़ा लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के लिए यह दिन सफलता और समृद्धि लेकर आने वाला है।

Dhan Yog Rashifal 2026- India TV Hindi
धन योग से इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ Image Source : FILE

Dhan Yog 2026 Lucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और बनने वाले शुभ योग व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालते हैं। माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार के दिन कई शुभ ग्रह योग बन रहे हैं, जिससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है। इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में होगा, जिससे द्वितीय भाव में शुभ लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि और सूर्य के मकर राशि में होने से बुधादित्य योग का प्रभाव भी रहेगा। इन शुभ संयोगों के चलते कुछ राशियों के लिए धन, करियर और मान-सम्मान के नए रास्ते खुल सकते हैं।

इन राशियों पर रहेगा शुभ योग का असर

बन रहे लक्ष्मी योग, बुधादित्य योग और ग्रहों की अनुकूल स्थिति का सबसे अधिक लाभ मेष, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को मिलने वाला है। इन राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, करियर में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं।

मेष राशि: आय और करियर में होगा बड़ा फायदा

मेष राशि के लोगों के लिए यह दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। आय से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा और किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापारियों को बड़ी डील से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वेतन बढ़ने की खुशखबरी भी मिल सकती है।

कर्क राशि: अचानक धन लाभ के योग

कर्क राशि वालों के लिए धन से जुड़े मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है।

सिंह राशि: अटके काम होंगे पूरे

सिंह राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अच्छा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि: सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

धनु राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है और रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर राशि: मान-सम्मान और करियर में उन्नति

मकर राशि के लोगों के लिए करियर के लिहाज से समय शुभ है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  शिव-पार्वती विवाह जैसे अटूट माने जाते हैं इन राशियों के गठबंधन, ये जोड़ियां बनती हैं आदर्श वैवाहिक जीवन का उदाहरण 

जया एकादशी पर रवि योग का शुभ संयोग, विष्णु कृपा से पूरे होंगे रुके काम और इन उपायों से दूर होंगे गुरु के दोष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।