1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar: शुक्र कुंभ में करेंगे गोचर, इस राशि को होगा अथाह धन का लाभ, जानें आपके भाग्य में क्या है?

Shukra Gochar: शुक्र कुंभ में करेंगे गोचर, इस राशि को होगा अथाह धन का लाभ, जानें आपके भाग्य में क्या है?

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 04, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 11:26 pm IST

Venus Transit 2026 and Horoscope: एक दिन बाद शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में का शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है हम जानेंगे आचार्य इंदु प्रकाश से।

शुक्र गोचर 2026- India TV Hindi
शुक्र गोचर 2026 Image Source : FREEPIK

Shukra Gochar in Kumbh Rashi: 6 फरवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।  शुक्र 1 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे फिर मीन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि  शुक्र सबसे ज्यादा हमारे जीवन में दाम्पत्य रिश्ते पर, पारिवारिक सुख पर और सेहत के मामले में हमारी त्वचा पर सबसे अधिक असर डालता है। तो आइए जानते हैं कि 6 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक शुक्र के कुंभ राशि में गोचर से बाकी राशियों पर क्या असर होगा। साथ ही जानेंगे कि शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए  क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि 

शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपको अथाह धन लाभ होगा और आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ेगी। आपकी इच्छा पूरी होगी। लेकिन इस दौरान आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव आ सकते हैं। आपको बचपन की बात याद आ सकती है। इस दौरान आप दूसरों से छिपाकर काम करने की कोशिश करेंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में इत्र का दान करें। साथ ही रूमाल में हल्की सी परफ्यूम की खुशबू लगाकर अपने पास रखें। 

वृष राशि 

शुक्र का यह गोचर आपके दसवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य और पिता से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपका करियर बेहतर बनेगा। पिता के व्यापार में धन लाभ होगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही पैसों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपको अपने कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अतः शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिए मंदिर में दही का दान करें और संभव हो तो दही या दही से बनी चीजें खाएं।

मिथुन राशि  

शुक्र आपके नवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और 1 मार्च तक आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिए शुभ फलदायी होगा। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी के नीचे एक बर्तन में शहद भरकर दबाएं। 

कर्क राशि 

शुक्र का यह गोचर आपके आठवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमरे आयु से है। शुक्र के इस गोचर से आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आप दूसरों से कही अपनी बात का मान रखेंगे और अपना वायदा पूरा करेंगे। लेकिन 1 मार्च तक इस बात का ध्यान रखें कि किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति कुछ सख्त हो सकता है। अतः इस दौरान उनकी हां में हां मिलाना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं और ज्वार का दान करें। 

सिंह राशि

शुक्र का यह गोचर आपके सातवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से इस दौरान आपको कई महत्वपूर्ण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी से प्रेम बनाकर रखने और अपनी संतान की पढ़ाई का ख्याल रखने की जरूरत है। 1 मार्च तक के बीच आपका समय बड़े ही सुख से बीतेगा। ब्यूटी प्रोडेक्ट के काम या ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए 1 मार्च तक गंदे नाले में नीला फूल डालें। 

कन्या राशि 

शुक्र आपके छठे स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है। शुक्र के इस गोचर से आपके जीवन की गति ठीक बनी रहेगी। कार्यों में दोस्तों का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और आपके भाईयों की तरक्की होगी। लेकिन सन्तान पक्ष से अधिक सुख की आशा न रखें। इस दौरान शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। 1 मार्च तक पहले एक काम को पूरी तरह से खत्म कर लेने के बाद ही दूसरा काम शुरू करेंगे, तो ही शुभ फल प्राप्त होंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला अपने बालों में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। 

तुला राशि 

शुक्र का यह गोचर आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शुक्र के इस गोचर से संतान पक्ष से लाभ और जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति प्यार बढ़ेगा। साथ ही आपके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। लवमेट के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, लेकिन उनकी भावनाओं का खास ख्याल रखें। गुरुजनों से अच्छा व्यवहार रखें। अतः शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दूध का दान करें। 

वृश्चिक राशि 

शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भवन, भूमि, वाहन और माता से है। शुक्र के इस गोचर से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। किसी पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। इस दौरान वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यों में माता का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक डिब्बी में थोड़ा सा काला सुरमा भरकर जमीन में दबा दें।

धनु राशि 

शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाई-बहन और यश से है। शुक्र के इस गोचर से आपको भाईबहनों से सुख और सहयोग मिलेगा। अब से 1 मार्च तक के बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे। इस दौरान आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत जारी रखने से आपके काम पूर्ण रूप से बनेंगे। अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्त्री का सम्मान करें। 

मकर राशि 

शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से है। शुक्र के इस गोचर से आजीविका में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान पशुपालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को दुगना फायदा होगा। वहीं आपकी संतान और भाईयों की तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने गुरु का कितना सम्मान करते हैं। अतः शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए दो सौ ग्राम गाय का घी मंदिर में दान करें। 

कुंभ राशि 

शुक्र का यह गोचर आपके पहले स्थान पर, यानि लग्न स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर और मुख से है। शुक्र के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। हालांकि विवाहित लोगों को इस दौरान अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। उनसे प्रेम बनाकर रखें। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सतनाज का दान करें, काली गाय की सेवा करें। 

मीन राशि 

शुक्र का यह गोचर आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर चुके हैं। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय और शय्या सुख से है। शुक्र के इस गोचर से आपको रातों को आराम मिलेगा। कविता लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार और संतान का सुख मिलेगा। इसके अलावा धन समृद्धि की प्राप्ति होगी और लेकिन इस दौरान किसी और से मदद की अपेक्षा न रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। लिहाजा शुक्र के शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला अपने हाथों से, घर से दूर कहीं विराने में घर की धूल दबाएं और गाय की सेवा करें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

चांदी के ये 5 गहने पहनने वालों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य की नहीं होती है कमी

अगर कुंडली में है चंद्र दोष तो फाल्गुन का माह में बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें, जानें शुभ परिणाम के लिए क्या करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।