1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र गोचर इन राशियों को दिलाएगा भौतिक सुख, आर्थिक पक्ष हो सकता है मजबूत, करियर क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव के आसार

शुक्र गोचर इन राशियों को दिलाएगा भौतिक सुख, आर्थिक पक्ष हो सकता है मजबूत, करियर क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव के आसार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 03, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 07:02 pm IST

4 जुलाई यानी कि कल शाम शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ ही भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। यहां जानिए इन 3 राशियों के बारे में।

shukra gochar 2026- India TV Hindi
शुक्र गोचर इन राशियों को दिलाएगा लाभ Image Source : PINTEREST

शनिवार, 4 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर कल शाम 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। शुक्र 1 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक यहां विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति के दांपत्य जीवन और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर इन 3 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह गोचर इन राशियों के भौतिक सुखों में वृद्धि और आर्थिक पक्ष में मजबूती के संकेत दे रहा है। जानिए शुक्र के सिंह राशि में गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि: शुक्र का यह गोचर आपके लग्न भाव (पहले स्थान) में होगा। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न यानि स्वयं का होता है। ऐसे में शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। 1 अगस्त तक आपकी और आपके लाइफ पार्टनर की सेहत बढ़िया बनी रहने के संकेत हैं। करियर, नौकरी के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 4 जुलाई से लेकर 1 अगस्त के दौरान आपको संतान और वाहन सुख मिलने की संभावनाए हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के दसवें स्थान पर शुक्र गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध जातक के करियर, राज्य और पिता से होता है। शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके लिए प्रभावशाली साबित होगा। जिससे आपको अपने करियर में बड़ी सफलता प्राप्त होने के संकेत हैं।  इस दौरान आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे। इन अवसरों का आप बेहतर तरीके से लाभ उठा पाएंगे। इसके साथ ही आपके पिता के करियर को भी चार चांद लगेंगे।

धनु राशि: शुक्र का यह गोचर धनु राशि वालों के नवें स्थान पर होने जा रहा है। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध व्यक्ति की किस्मत से होता है। ऐसे में शुक्र का सिंह राशि में गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने से संकेत हैं। आप अपनी मेहनत के दम पर बहुत कुछ हासिल कर सकेंगे। इस दौरान आपको धन लाभ और संतान का सुख प्राप्त होने के संकेत हैं।  

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कुंडली में पितृदोष बन सकता है पारिवारिक कलह और रुकावटों का कारण, जानें इससे बचने के उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।