Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चैत्र नवरात्रि में शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को अप्रैल में बनाएंगे मालामाल

चैत्र नवरात्रि में शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को अप्रैल में बनाएंगे मालामाल

Written By: Naveen Khantwal Published : Mar 20, 2025 12:05 pm IST, Updated : Mar 20, 2025 12:05 pm IST

शुक्र ग्रह चैत्र नवरात्रि के दौरान 1 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Shukra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE शुक्र गोचर

भौतिक सुखों और रचनात्मकता के कारक ग्रह शुक्र चैत्र नवरात्रि के दौरान 1 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन कर देंगे। शुक्र ग्रह उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में शुक्र का गोचर करना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को चैत्र नवरात्रि के दौरान और उसके बाद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं। 

वृषभ राशि 

शुक्र ग्रह वर्तमान समय में मीन राशि में हैं। वहीं 1 अप्रैल को ये पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। कारोबारियों और नौकरी पेशा जातकों को इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत भी आपको प्राप्त होंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और उन्हें परास्त कर पाएंगे। कलात्मक क्षेत्रों में कार्य करने वाले जातकों को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। 

मकर राशि 

शनि की राशि मकर वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना बेहद शुभ साबित हो सकता है। रचनात्मक कार्य करने वाले इस राशि के जातकों की रचना इस दौरान सोशल मीडिया पर चर्चित हो सकती है। व्यापार करने वाले इस राशि के लोग मुनाफा इस दौरान कमा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और उन जिम्मेदारियों को भलीभांति पूरा भी कर पाएंगे। शुक्र आपके प्रेम जीवन में भी नवीनता लाएंगे। कुछ सिंगल लोग इस दौरान मिंगल कर सकते हैं। 

कुंभ राशि 

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके भौतिक सुखों को बढ़ाने वाला साबित होगा। आर्थिक रूप से आप सशक्त होंगे और संचित धन में भी वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिससे मानसिक शांति आप प्राप्त करेंगे। आपके मान-सम्मान भी सामाजिक स्तर पर बढ़ेगा। इस राशि के जातक राजनीति के क्षेत्र में अच्छा मुकाम पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तरोताजगी आएगी, वहीं जो लोग विवाह योग्य हैं उन्हें मनचाहा जीवनसाथी इस दौरान मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Shani Gochar: 10 दिन बाद शनि बदल देंगे चाल, ये 4 राशियां पहले ही हो जाएं सतर्क, छोटी सी गलती भी पड़ेगी भारी

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष में इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement