1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Gochar: कल शनि बदल देंगे चाल, ये 4 राशियां पहले ही हो जाएं सतर्क, छोटी सी गलती भी पड़ेगी भारी

Shani Gochar: कल शनि बदल देंगे चाल, ये 4 राशियां पहले ही हो जाएं सतर्क, छोटी सी गलती भी पड़ेगी भारी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 18, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 08:52 am IST

Shani Gochar: शनि ग्रह 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि के गोचर के दौरान किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए, आइए जानते हैं।

Shani Gochar - India TV Hindi
शनि गोचर 2025 Image Source : FREEPIK

Shani Gochar: न्याय के देवता शनि ग्रह 29 मार्च को अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर कर जाएंगे। मीन राशि में शनि के प्रवेश करते ही कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। खासकर राशिचक्र की 4 राशियों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इन राशियों को हर कदम बहुत संभलकर रखना होगा। कौन-कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही आप पर साढ़ेसाती का दौर शुरू होगा। शनि के मीन राशि में गोचर के दौरान आपको किसी भी तरह का गैरकानूनी कार्य करने से बचना होगा। गलत लोगों की संगति में रहेंगे तो बड़ा नुकसान हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना होगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर जल्दबाजी भी आपको भारी पड़ सकती है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए। 

सिंह राशि 

शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस भाव में शनि के होने से बेवजह की चिंताएं आपको हो सकती हैं। आपको ज्यादा सोच-विचार करने से इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल बेहद संभलकर करना होगा। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। पैरों में दर्द से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। उपाय के तौर पर शनिवार के दिन छाया दान आपको करना चाहिए। 

कन्या राशि 

आपको शनि के मीन राशि में गोचर के दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी नोकझोंक भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती है। शनि की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर होगी इसलिए समाज के बीच भी आप गलत कारणों से चर्चित हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातकों को शनि देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। 

धनु राशि 

इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर करीबी संबंधों में खटास डालने वाला साबित हो सकता है। घर के लोगों के बीच तालमेल की कमी आपकी मानसिक परेशानियों का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर भी आपको सचेत रहना होगा। करियर के क्षेत्र में सहकर्मी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको हर कार्य को पूरी एकाग्रता के साथ करने की जरूरत होगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। उपाय के तौर पर इस राशि के जातकों को शिव जी की आराधना करनी चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

18 मार्च को बना है शुभ चंद्राधियोग, ये राशियां पाएंगी जीवन में उन्नति और धन लाभ

Gochar 2025 and Horoscope: शनि से भी अधिक शक्तिशाली ग्रह करने वाले हैं गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा पड़ेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।