1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का भरणी नक्षत्र में होगा प्रवेश, 13 जून के बाद 4 राशियां पाएंगी पारिवारिक सुख और धनलाभ

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का भरणी नक्षत्र में होगा प्रवेश, 13 जून के बाद 4 राशियां पाएंगी पारिवारिक सुख और धनलाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 10, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 04:36 pm IST

शुक्र ग्रह 13 जून को अपने स्व नक्षत्र भरणी में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का नक्षत्र बदलना कुछ राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Shukra Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन Image Source : FILE IMAGE

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 13 जून को भरणी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। भरणी नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश रात्रि में 9 बजकर 21 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि भरणी शुक्र का ही नक्षत्र है, इसलिए स्वनक्षत्र में प्रवेश करके शुक्र कुछ राशियों को जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य दे सकते हैं। भरणी नक्षत्र में शुक्र 26 जून तक रहेंगे और उसके बाद कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। लगभग दो हफ्तों का यह समय किन राशियों के जीवन में बहार लेकर आएगा, आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के द्वितीय भाव में शुक्र ग्रह विराजमान हैं। इस भाव में शुक्र को शुभ माना जाता है। भरणी नक्षत्र में गोचर के बाद शुक्र आपको लव और मैरिड लाइफ में अनुकूल परिणाम देंगे। पार्टनर के साथ इस दौरान कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। कुटुंब में होने वाले किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का आपको मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के चलते रचनात्मक क्षेत्रों में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी लेखन, गायन या वादन कला के चलते सोशल मीडिया पर छा सकते हैं। 

वृषभ राशि

शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और भरणी नक्षत्र में गोचर के बाद आपको कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकते हैं। करियर की स्थिति सुधरेगी और कुछ लोगों को मनचाही जगह पर जॉब भी मिल सकती है। मानसिक रूप से आपमें अच्छे बदलाव आएंगे, साथ ही खुद को फिट रखने के लिए आप इस दौरान सक्रिय भी रहेंगे। परिवार के लोगों के बीच आप अच्छा समय बिता सकते हैं। इस दौरान घर में मेहमानों के आने की भी संभावना है। आपका सकारात्मक व्यवहार आपको सामाजिक स्तर पर भी ख्याति दिलाएगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को दांपत्य जीवन में खुशहाली देखने को मिल सकती है। जो लोग विवाह योग्य हैं और अच्छे साथी की तलाश में उनका ख्वाब इस दौरान पूरा हो सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिल सकती है। अच्छे लोगों से आपका संपर्क होगा। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें अचानक से बड़ी डील मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्यों को भी इस दौरान गति मिलेगी। लव लाइफ में अच्छे बदलाव आएंगे और कुछ लोग पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी इस दौरान निकल सकते हैं। कुछ लोगों का नया वाहन या घर खरीदने का सपना भी इस दौरान पूरा हो सकता है। 

कुंभ राशि 

शुक्र आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। इस दौरान माता के जरिए आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र के प्रभाव के चलते इन राशियों के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। अगर आप गायन, वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान उपलब्धि आपको प्राप्त हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से कुछ लोगों को छुटकारा मिलने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन जरूर आजमाएं इनमें से कोई 1 उपाय, पाएंगे धन-धान्य और पारिवारिक सुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।