1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukraditya Rajyog: 14 अप्रैल को मीन राशि में बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, मिथुन-कर्क सहित 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Shukraditya Rajyog: 14 अप्रैल को मीन राशि में बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, मिथुन-कर्क सहित 4 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 06, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 07:07 pm IST

Shukraditya Rajyog: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे जहां शुक्र से इनकी युति होगी और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से किन लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Shukraditya Yog- India TV Hindi
शुक्रादित्य राजयोग Image Source : FREEPIK

Shukraditya Rajyog: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। यहां शुक्र ग्रह के साथ सूर्य की युति होगी और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। अप्रैल माह के अंत तक यह योग मेष राशि में बना रहेगा। कुछ राशियों के लिए शुक्रादित्य योग बेहद शुभ साबित हो सकता है, इन राशियों को करियर और आर्थिक पक्ष के साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुखद बदलाव दिखेंगे। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

आपके लिए शुक्रादित्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। सूर्य आपके लग्न स्थान में होंगे इसलिए आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जातक सामाजिक स्तर पर भी सम्मान पाएंगे। साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो जबरदस्त डील मिलने के योग हैं। हालांकि गुस्से को थोड़ा काबू में आपको रखना चाहिए। 

मिथुन राशि 

मिथुन वालों के लाभ भाव में शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा इसलिए 30 अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। करियर में आशातीत बदलाव देखने को मिलेंगे और साथ ही आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है। रोजगार की तलाश में लगे इस राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। अगर अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। 

कर्क राशि 

आपके कर्म भाव में शुक्रादित्य योग बनेगा। इस योग के बनने से नौकरी पेशा लोगों और विद्यार्थियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा और अपने कार्यों से आप सहकर्मियों को प्रभावित भी कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता इस राशि के लोगों को मिल सकती है। आपकी रचनात्मक क्षमता का भी विकास होगा। सेहत में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

सिहं राशि 

सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि में गोचर करके शुक्र के साथ शुक्रादित्य राजयोग बनाएंगे। इस योग के बनने से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है वहीं आमदनी में वृद्धि होने के भी योग हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में इस राशि के लोग हिस्सा ले सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। गुरुजनों के सहयोग से इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kedarnath Dham Yatra 2026: जल्द खुलने वाले हैं बाबा केदारनाथ के कपाट, जानें कब से शुरू होगी केदारनाथ धाम की यात्रा

Daan Niyam: भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।