1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आज शुक्रवार को करें ये सरल उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

आज शुक्रवार को करें ये सरल उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 13, 2026 09:47 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 09:47 pm IST

शुक्रवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। अगर आपके घर-परिवार में पैसों से जुड़ी या अन्य समस्याएं बनी रहती हैं तो इन अचूक उपायों को जरूर आजमाएं।

शुक्रवार के उपाय- India TV Hindi
शुक्रवार के उपाय Image Source : FILE IMAGE

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। शुक्रवार का दिन धन, वैभव, सौंदर्य और दांपत्य जीवन के कारक ग्रह शुक्र ग्रह और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में इस विशेष संयोग में ये सरल उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से आपकी समस्त समस्याओं का शीघ्र समाधान निकल जाएगा। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के योग में किए जाने वाले उपायों के बारे में।

 

- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो शुक्रवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बुझाएं नहीं।

- अगर आपके जीवनसाथी का ध्यान अब आपके ऊपर ज्यादा नहीं रहता और रिश्तों में प्यार पहले की अपेक्षा कम हो गया है, तो शुक्रवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शाम को दिन ढलने के बाद शुक्राचार्य के इस मंत्र का11 बार जाप करें। मंत्र है-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

- अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें, लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये, इसके लिए किसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए, उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आप जीवन में खुशियों का संचार बढ़ाना चाहते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी प्यार बना रहे, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन केतु के मूल मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:'।

- अगर आप अपने जीवन में हर काम की बेहतरी के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीज़ों का उपयोग करने से बचें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे, लेकिन अगर आपको आस-पास कहीं ढाक या पलाश का वृक्ष न मिले तो आप वृक्ष की फोटो डाउनलोड करके उसको अपने पास संजोकर रखें और प्रणाम करें।

- अगर आपके घर में पैसों का आवागमन कुछ समय से कम हो गया है, तो अपने घर-परिवार में पैसों का आवागमन फिर से बढ़ाने के लिए शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी की उपासना करें और उनके मंत्र का जाप करें। माता महालक्ष्मी का मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमलेकमलालये प्रसीद प्रसीद श्रींह्रींश्रींमहालक्ष्म्यैनमः'। शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से माता की कृपा से आपके घर में फिर से पैसों का आवागमन होने लगेगा, लेकिन अगर आपको यह मंत्र बोलने में दिक्कत आये तो आप केवल 'श्रींह्रींश्रीं' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो 'श्रीं' ही है। इसके अलावा बता दें कि महालक्ष्मी के मंत्र के जप के लिए स्फटिक की माला को सर्वोत्तम कहा गया है। कमगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन ये दोनों न होने पर आप रुद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं।

- अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो शुक्रवार के दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और शुक्रवार पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।

- अगर आप धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। वो आपको आसानी से मिल जायेगा। अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या आप घर में जिस स्थान पर धन रखते हैं, वहां पर रख दें।

- अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन किसी कुम्हार या कृषक या जो मिट्टी से जुड़ा कोई कार्य करता हो, उसे एक सफेद रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। अगर कपड़ा गिफ्ट करने में समर्थ न हो, तो दही से बनी कोई चीज उन्हें खिलाएं।

- अगर आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपनी तबीयत में सुधार के लिए या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार के दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने किसी मंदिर में दान कर दें।

- अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाये रखना चाहते हो और उसमें प्यार की कोई गुंजाइश नहीं रखना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन कोई दो अच्छी-सी खुशबू वाले इत्र की शीशी खरीदें और उसमें से एक शीशी को किसी मंदिर में दान कर दें और दूसरी शीशी को अपने जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें।

- अगर आप अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि चाहते है तो शुक्रवार के दिन गाय का शुद्ध देसी घी और एक कपूर की डिब्बी मंदिर में दान करें। साथ ही मंदिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक कपूर की टिकिया निकालकर अपने हाथों से जलाएं और भगवान की आरती करें। बाकी मंदिर में ही रखी रहने दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज कब है? नोट कर लें सही तिथियां और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।