1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य और चंद्रमा के बीच 29 जून को बनेगा समसप्तक योग, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में 3 राशियों को मिल सकती है उन्नति

सूर्य और चंद्रमा के बीच 29 जून को बनेगा समसप्तक योग, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में 3 राशियों को मिल सकती है उन्नति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 28, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 12:30 pm IST

सूर्य और चंद्रमा 29 जून को समसप्तक योग में होंगे। इस योग के चलते कुछ राशियों को जीवन में सुखद फल मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Samsaptak Yog- India TV Hindi
समसप्तक योग Image Source : MAGNIFIC

सूर्य और चंद्रमा के बीच 29 जून को समप्तक योग बनेगा। चंद्रमा 29 तारीख को 1 बजकर 10 एएम पर धनु राशि में गोचर करेंगे और मिथुन में बैठे सूर्य के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। ये दोनों ग्रह आपस में मित्र हैं इसलिए इन दोनों के बीच बनने वाला समसप्तक योग कुछ राशियों के जीवन में बेहतरीन बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

सिंह राशि 

समसप्तक योग के प्रभाव से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। भावनात्मक रूप से भी आप मजबूत नजर आ सकते हैं। जो लोग सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं उनके काम की तारीफ कार्यक्षेत्र में हो सकती है। सहकर्मियों का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव आप प्राप्त कर सकते हैं। 

धनु राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होगा इसलिए समसप्तक योग का बेहद शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिसके चलते मानसिक शांति आप अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जो लोग लेखन, गायन, वादन के क्षेत्र में हैं उनकी कोई रचना ख्याति प्राप्त कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है, गुरुजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के वैवाहिक संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव समसप्तक योग के प्रभाव से आ सकते हैं। 

कुंभ राशि 

समसप्तक योग के बनने से आपका फोकस बढ़ेगा। आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं और इन यात्राओं से आपको लाभ भी मिलेगा। करियर के क्षेत्र में जो बाधाएं आ रही थीं उनका भी आपको समाधान मिल सकता है। रोजगार की तलाश में हैं तो अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। आपकी ऊर्जा में भी समसप्तक योग के चलते वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

चंद्रबल देखकर करेंगे किसी भी काम की शुरुआत तो सफल होने की बढ़ेगी संभावना, जान लें देखने की विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।