1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2023: आज सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, 2024 में होगा महालाभ, जानें किस राशि पर क्या होगा असर

Surya Gochar 2023: आज सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, 2024 में होगा महालाभ, जानें किस राशि पर क्या होगा असर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Dec 16, 2023 08:01 am IST,  Updated : Dec 16, 2023 08:01 am IST

Surya Gochar 2023: 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार यानी आज सूर्य का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से सूर्य के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा।

Surya Gochar 2023- India TV Hindi
Surya Gochar 2023 Image Source : INDIA TV

Surya Gochar 2023: आज 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को दोपहर 3 बजकर 59 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और अगले वर्ष यानि की 2024 के 14 जनवरी की देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक धनु राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बता दूं कि जब सूर्यदेव किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन सूर्यदेव की संक्रांति होती है। सूर्य की संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। तो यह भी बता दें कि सूर्य की धनु संक्रांति का पुण्यकाल आज दोपहर 3 बजकर 59 मिनट से लेकर सूर्यास्त तक रहेगा।

सूर्यदेव जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो अन्य राशि वाले लोगों पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। चूंकि सूर्यदेव 14 जनवरी 2024 की दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे । इस लिहाज से इस दौरान सूर्यदेव का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के धनु राशि में गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव और उसके लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में।

मेष राशि- सूर्यदेव आपके नवे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में नवा स्थान भाग्य का स्थान है । इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा । लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये- घर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। साथ ही प्रतिदिन सूर्यदेव को नमस्कार करें।

वृष राशि- सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान आयु से संबंध रखता है । इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्ति करने के लिये- काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।

मिथुन राशि- सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान जीवनसाथी का होता है । इस स्थान पर सूर्य के गोचर से जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल ठीक बना रहेगा और आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव के इस गोचर का शुभ फल बनाये रखने के लिये – स्वयं भोजन करने से पहले किसी दूसरे व्यक्ति को भोजन जरूर खिलाएं।

कर्क राशि- सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य का होता है । इस स्थान पर सूर्य के गोचर से मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिये आपको खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा । आपको इस दौरान अपने शत्रु पक्ष से बचकर रहने की जरूरत है। साथ ही अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये- मन्दिर में बाजरा दान करें।

सिंह राशि- सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान विद्या, गुरु, विवेक, संतान और जीवन में रोमांस से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको अगले 30 दिनों के दौरान अपने गुरु से बनाकर रखनी चाहिए। पढ़ाई-लिखाई में उचित फल पाने के लिये आपको किसी की हेल्प लेनी पड़ सकती है। साथ ही इस दौरान आप रोमांस के मामले में कुछ पिछड़ सकते हैं। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के अशुभ फलों से छुटकारा पाने के लिये- पानी में कुछ दाने चावल के और लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

कन्या राशि- सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलने की भी पूरी उम्मीद है। लिहाजा इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये – किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं । साथ ही मौका मिलने पर जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला राशि- सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान भाई-बहन और आपकी अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पायेगा। जीवन में उनका साथ बनाये रखने के लिये आपको कोशिश करनी होगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये- सूर्यदेव के इस मन्त्र का रोज 11 बार जप करें । मन्त्र है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।

वृश्चिक राशि- सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान धन तथा आपके स्वभाव से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी, 2024 तक आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आयेगा । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लिहाजा 14 जनवरी, 2024 तक सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये– मन्दिर में नारियल का तेल या कच्चे नारियल का दान करें।

धनु राशि- सूर्यदेव आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान व्यक्ति का अपना स्वयं का स्थान होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपको जीवन का भरपूर लाभ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके पास पैसों की लगातार आवक बनी रहेगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों का लाभ पाने के लिये- प्रतिदिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

मकर राशि- सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान शय्या सुख और व्यय से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको शय्या सुख की प्राप्ति तो होगी, लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये – धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें और सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजे खोलकर रखें, ताकि सूर्य का उचित प्रकाश घर के अंदर आ सके।

कुंभ राशि- सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी तक आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। साथ ही आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये - मन्दिर में मूली का दान करें।

मीन राशि- सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान आपके करियर और पिता की उन्नति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आप काफी आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस दौरान आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल बनाये रखने के लिये– सिर ढक्कर रखें। साथ ही काले और नीले रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Numerology 16 December 2023: मूलांक 1 और 4 वालों की होगी चांदी ही चांदी, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, यहां जानें आज का अंक ज्योतिष

Lucky Zodiac Signs 2024: साल 2024 में ये राशियां रहेंगी बेहद सौभाग्यशाली, पूरे वर्ष जीवन रहेगा खुशहाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।