1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2026: 15 मई से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, कमाई में आएगा भारी उछाल!

Surya Gochar 2026: 15 मई से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, कमाई में आएगा भारी उछाल!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 06, 2026 07:02 am IST,  Updated : May 06, 2026 07:03 am IST

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य का आना 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

surya gochar- India TV Hindi
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर 4 राशियों के लिए शुभ Image Source : INDIA TV

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन महीने में एक बार होता है। इस समय सूर्य देव मेष राशि में गोचर कर रहे हैं लेकिन 15 मई 2026 से ये शुक्र की राशि वृषभ में गोचर शुरू कर देंगे। इस राशि में सूर्य का प्रवेश 4 राशियों की इनकम में बंपर उछाल लाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जिस कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता मिलेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।

वृषभ राशि

सूर्य देव आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में ये गोचर सबसे ज्यादा आपको ही लाभ देगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जमीन-जायदाद में वृद्धि होगी। मकान सुख की प्राप्ति के योग हैं। आय में भारी उछाल देखने को मिलेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी के योग हैं। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। निवेश से भी बंपर लाभ प्राप्त होने के योग हैं। मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले भी सूर्य के गोचर से खूब लाभ प्राप्त करेंगे। धन-धान्य में अचानक से वृद्धि देखने को मिल सकती है। धन प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कमाई में भारी उछाल आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Gochar 2026: बड़ा मंगल के बाद मंगल का महा-गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा भूमि-भवन का सुख, साहस और धन में होगी अपार बढ़ोतरी!

Trigrahi Yog 2026: 11 मई को तीन ग्रहों का महा-मिलन; 4 राशियों को होगा बंपर लाभ, पैसा खुद चलकर आएगा आपके पास!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।