Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 11 मई 2026 को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 21 जून तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने लगेंगे। ज्योतिष अनुसार ये गोचर 3 राशि वालों के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। इन राशियों के साहस, ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके अलावा जमीन-जायदाद का सुख भी प्राप्त होगा। ये गोचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए शानदार होने वाला है जो लंबे समय से अपना घर बनाने का सपना देख रहे थे। चलिए जानते हैं ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि मंगल आपकी ही राशि के स्वामी है। साथ ही मंगल मेष राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार इस गोचर से मेष वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। यदि आपका कोई जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा है तो वो सुलझ सकता है। नया घर खरीदने की योजना सफल होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़ा मंगल के बाद होने जा रहा मंगल का गोचर बेहद लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। निवेश से अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जमीन-जायदाद की सुख प्राप्त होने की संभावना है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। इस राशि के जो लोग वाहन या आलीशान मकान खरीदने की सोच रहे थे, उनकी ये इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। समान में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि के भी योग हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Neck Moles: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी गर्दन पर यहां होता है तिल!