1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सितंबर में सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार, मकान सुख मिलने का योग

सितंबर में सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार, मकान सुख मिलने का योग

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 23, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 06:33 am IST

Surya Nakshatra Parivartan 2025: सूर्य देव 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में सूर्य के गोचर से चार राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

surya nakshatra parivartan- India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2025 Image Source : CANVA

Surya Nakshatra Parivartan 2025: सूर्य देव इस समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और 27 सितंबर से यानी नवरात्रि के छठे दिन से ये हस्त नक्षत्र में गोचर करने लगेंगे। इस गोचर का वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इससे जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि- प्रमोशन मिलने के योग

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन नई ऊर्जा लेकर आएगा। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपको सफलता दिलाएगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि- आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। इस दौरान कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है।

वृश्चिक राशि- मेहनत रंग लाएगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। 

मीन राशि- अटके काम अब पूरे होंगे

मीन राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं उन्हें इस कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार में शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Navratri Ashtami 2025 Date: नवरात्रि की अष्टमी कब है 29 या 30 सितंबर? नोट कर लें महा अष्टमी की सही तारीख

Navratri Navami 2025 Date: नवरात्रि की नवमी कब है 30 सितंबर या 1 अक्टूबर? जानिए ये राम नवमी है या महा नवमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।