1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 11 April 2024: मूलांक 1 वालों को आज मिल सकता है धन का लाभ, पढ़ें 11 अप्रैल का अंक ज्योतिष

Numerology 11 April 2024: मूलांक 1 वालों को आज मिल सकता है धन का लाभ, पढ़ें 11 अप्रैल का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 11, 2024 06:30 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 07:46 am IST

Numerology 11 April 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (11 अप्रैल 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 11 April 2024- India TV Hindi
Numerology 11 April 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 11 April 2024: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगीआज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 29 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 व्यावसाय से जुड़े सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे, साथ ही आपको अचानक धन लाभ होगा।
  • मूलांक-2 विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने जा सकते हैं।
  • मूलांक-3 आपका मित्र आपसे कुछ पर्सनल बातें शेयर कर सकता है, आप उसकी परेशानी का हल निकालेंगे।
  • मूलांक-4 आज संतान की अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा, आपकी चिंता कम होगी।
  • मूलांक-5 धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार में कोई अनुष्ठान होने का योग बन रहा है।
  • मूलांक-6 आज आप किसी की मदद करेंगे तो आपको आशीर्वाद मिलेगा।
  • मूलांक-7 आज का दिन काफी शानदार रहेगा, दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
  • मूलांक-8 जिन मित्रों से किसी छोटी बात को लेकर विवाद चल रहा था, वह आज खत्म हो जाएगा।
  • मूलांक-9 आज लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Gochar 2024: गोचर कितने दिनों का होता है? जानिए कौनसा ग्रह कब करते हैं राशि परिवर्तन

11 April 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।