1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 23 April 2025: लापरवाही करने से बचें इस मूलांक वाले लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 23 April 2025: लापरवाही करने से बचें इस मूलांक वाले लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 23, 2025 07:14 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 07:14 am IST

Numerology 23 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (23 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 23 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
  • मूलांक 2- आज आपके द्वारा सराहनीय कार्य किये जायेंगे, आपका उत्साह बढ़ा रहेगा।
  • मूलांक 3- परिवार में बड़े बुजुर्ग के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा।
  • मूलांक 4- अगर आप कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने के योग हैं।
  • मूलांक 5- आज आपको लापरवाही और अनावश्यक इच्छाओं पर कंट्रोल करना आवश्यक है।
  • मूलांक 6- जीवनसाथी आज एक दूसरे की भावनाओं समझेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आयेगी।
  • मूलांक 7- आज किसी ख़ास मित्र के घर आने से आपको ख़ुशी मिलेगी, पुरानी यादें ताज़ा होंगी।
  • मूलांक 8- आज ऑफिस में कलीग से अच्छे रिश्ते बना कर रखें, इससे आपको कार्य में मदद मिलेगी।
  • मूलांक 9- विद्यार्थी वर्ग अपने पुराने चैप्टर का अध्यन करते रहेंगे, जिससे उन्हें पढाई में सरलता होगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

राहु-केतु की उलटी चाल बिगाड़ेगी इन 4 राशियों के हाल, आर्थिक पक्ष और सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बनेंगे 2 शुभ योग, वृषभ समेत इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।