1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 30 April 2025: अक्षय तृतीया का दिन मूलांक 5 और 7 वालों के लिए रहेगा खास, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 30 April 2025: अक्षय तृतीया का दिन मूलांक 5 और 7 वालों के लिए रहेगा खास, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 30, 2025 08:20 am IST,  Updated : Apr 30, 2025 05:03 pm IST

Numerology 30 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (30 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 30 April 2025: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीयाbतिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- विद्यार्थियों का आज पढाई में मन लगेगा। पढाई से जुडी महत्वपूर्ण सूचना किसी दोस्त के माध्यम से मिलेगी।
  • मूलांक 2- अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे।
  • मूलांक 3- आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए, नहीं तो कार्यों पर भी असर पड़ेगा।
  • मूलांक 4- छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहतन करनी पढेगी, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • मूलांक 5- आत्मविश्वास से आज जो भी फैसला करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ हो सकता है।
  • मूलांक 6- किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक 7- करियर के लिए किये गए आपके प्रयास सफल होंगे, आज अच्छी खबर मिलेगी।
  • मूलांक 8- ग्राफ़िक डिजाइनर्स को आज अच्छा अवसर मिलेगा, नए काम के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी।
  • मूलांक 9- आज बड़ों की बातें ध्यान से सुनें इससे आपको कुछ इम्पोर्टेन्ट जानकारी मिलेगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2025: 24 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन बनेगा यह शुभ योग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा में न करें ये 7 गलतियां, दर्शन के बाद भी नहीं मिलेगा ईश्वर का आशीर्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।